फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Theft at two houses in Fatehabad

Fatehabad: दिनदहाड़े दो घरों में घुसे चोर, डेढ़ लाख नकदी और सोने के जेवर चुराए, दोनों परिवार गए हुए थे बाहर

Mon, 03 Jun 2024 11:53 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 03 Jun 2024 11:53 AM IST
सार

पुलिस को दी शिकायत में गांव बहबलपुर हाल ऑफिसर कॉलोनी निवासी सुरेंद्र ने बताया कि रविवार सुबह 11 बजे सिरसा रोड स्थित मेरी इंडियन मोटर गैरिज वर्कशॉप पर काम करने के लिए गया था और पत्नी व बच्चे गांव माजरा में कपड़ा खरीदने के लिए गए हुए थे। दोपहर को जब खाना खाने के लिए घर आया तो ताला टूटा हुआ मिला।

विज्ञापन
Theft at two houses in Fatehabad
घर में खुली पड़ी अलमारी - फोटो : संवाद

विस्तार

फतेहाबाद के ऑफिसर कॉलोनी में दिनदहाड़े दो घरों में घुसकर चोर-नकदी और सोने के जेवर चुराकर ले गए। घटना के दौरान एक परिवार गांव माजरा में खरीदारी करने और दूसरा रस्मपगड़ी में गया हुआ था। मामले को लेकर शहर थाना पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की है।
विज्ञापन

       
मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में गांव बहबलपुर हाल ऑफिसर कॉलोनी निवासी सुरेंद्र ने बताया कि रविवार सुबह 11 बजे सिरसा रोड स्थित मेरी इंडियन मोटर गैरिज वर्कशॉप पर काम करने के लिए गया था और पत्नी व बच्चे गांव माजरा में कपड़ा खरीदने के लिए गए हुए थे। दोपहर को जब खाना खाने के लिए घर आया तो ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर चैक किया तो अलमारी से करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी, आधे तोले का मंगलसूत्र गायब था।
विज्ञापन


इसी दौरान पड़ोसी राममेहर आया और उसने कहा कि परिवार समेत घर को ताला लगाकर हंस कॉलोनी में रस्म पगड़ी में गए थे। घर आए तो ताला टूटा हुआ मिला। घर से आठ हजार रुपये की नकदी, दो सोने की अंगूठियां, सोनू की बालियां गायब मिली। अपने स्तर पर चोर का पता लगाने का प्रयास किया लेकिन नहीं चल पाया। फिलहाल शहर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed