फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Sidhu Moosewala murder case: Punjab Police arrests man for keeping two suspects involved in murder at home

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: पंजाब पुलिस ने हत्या में शामिल दो संदिग्धों को घर पर ठहराने के आरोप में व्यक्ति को किया काबू 

Tue, 07 Jun 2022 01:39 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 07 Jun 2022 01:39 AM IST
सार

पंजाब पुलिस ने सीआईए टीम को साथ लेकर मुस्सेअहली से आरोपी को काबू किया। पुलिस डीवीआर साथ ले गई। आरोपी पर सदर थाना में पहले भी मामला दर्ज है। गांव भिरड़ाना से दो आरोपी पहले काबू किए जा चुके हैं। 

विज्ञापन
Sidhu Moosewala murder case: Punjab Police arrests man for keeping two suspects involved in murder at home
गांव मुस्सेअहली पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पंजाब पुलिस ने एक बार फिर हरियाणा के फतेहाबाद में दबिश देते हुए एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पंजाब पुलिस ने रविवार रात को फतेहाबाद पुलिस के साथ मिलकर गांव मुस्सेअहली में दबिश दी और आरोपी देवेंद्र उर्फ काला को हिरासत में लिया। आरोपी के घर से पुलिस सीसीटीवी की डीवीआर भी अपने साथ ले गई है। 

विज्ञापन


देवेंद्र उर्फ काला पर आरोप है कि उसने सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में शामिल संदिग्ध केशव और चरणजीत को पिछले दिनों अपने घर पर ठहराया था। वहीं ये भी सामने आया है कि देवेंद्र उर्फ काला को पंजाब पुलिस ने बठिंडा से लौटते समय चेकिंग के दौरान भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। देवेंद्र उर्फ काला परिवार के साथ 30 मई को वैष्णो देवी गया था और एक जून को वापस आ रहा था। उसी दिन दौरान बठिंडा पुलिस ने पूरे परिवार से पूछताछ की थी। पुलिस के अनुसार देवेंद्र उर्फ काला पर करीब 12 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

 
बोलेरो गाड़ी से है संबंध 
पंजाब पुलिस ने तीन दिन पहले गांव भिरड़ाना में दबिश देकर आरोपी पवन और नसीब को काबू किया था, जो पांच दिन के पुलिस रिमांड पर है। रिमांड के दौरान पुलिस को गांव मुस्सेअहली के देवेंद्र उर्फ काला के बारे में इनपुट मिला है। बताया जा रहा है कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में जो बोलेरो गाड़ी इस्तेमाल हुई थी, उसे गांव भिरड़ाना के पवन ने राजस्थान से मंगवाया था। जिसे गांव भिरड़ाना का नसीब चलाकर लाया था और उसने हांसपुर रोड पर गाड़ी हत्या में शामिल संदिग्ध चरणजीत और केशव को दी थी। इसके बाद गाड़ी को चरणजीत और केशव चलाकर ले गए थे। केशव और चरणजीत वो ही लोग है जो कि कुछ दिन पहले मुस्सेअहली के देवेंद्र उर्फ काला के घर आकर रुके थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जेल में हुई थी देवेंद्र की केशव के साथ मुलाकात
बताया जा रहा है कि देवेंद्र उर्फ काला पर एनडीपीएस के मामले दर्ज है। वर्ष 2012 में जब फिरोजपुर जेल में बंद था तो उसकी मुलाकात केशव के साथ हुई थी। तब से ही इनकी जान-पहचान है। देवेंद्र उर्फ काला के परिवार के मुताबिक केशव ने बेटे के पास फोन किया था। इसके बाद देवेंद्र उर्फ काला का बेटा केशव और चरणजीत को लेकर घर पहुंचा था जो चाय पीने के बाद वापस लौट गए थे। 
 
गाड़ी की हांसपुर रोड और बीसला से मिल चुकी है फुटेज 
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हुई बोलेरो गाड़ी की सीसीटीवी फुटेज तीन दिन पहले पंजाब पुलिस ने कब्जे में ली थी। हांसपुर रोड पर सीसीटीवी की जांच के दौरान पुलिस के हाथ फुटेज लगी थी, जिसमें गाड़ी फतेहाबाद से पंजाब की तरफ जाती दिखी थी। इसके अलावा एक अन्य फुटेज भी गाड़ी की मिली थी, जिसमें गांव बीसला के एक पेट्रोल पंप से उसी गाड़ी में तेल डलवाया जा रहा था। फुटेज में गाड़ी से सोनीपत के बदमाश उतरते हुए दिखे थे। 
 

गांव मुस्सेअहली के देवेंद्र उर्फ काला पर करीब 12 मामले दर्ज हैं। जिसमें एनडीपीएस और हत्या का मामला भी शामिल है। सभी मामले पुराने है। पंजाब पुलिस देवेंद्र उर्फ काला को किसी पुराने में मामले में लेकर गई है।  -यादविंद्र सिंह, सदर थाना प्रभारी 

पंजाब पुलिस ने रात को एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पहले भी उसे पंजाब पुलिस ले गई थी लेकिन बाद में छोड़ दिया गया था। इस आरोपी के खिलाफ फतेहाबाद में मामला दर्ज है। - सुरेंद्र सिंह, एसपी 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed