फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Four person died in Jind in bike accident

जींद में दुखद हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में चार की मौत, दो घायल, एक पर सवार थे पांच लोग

Wed, 06 Oct 2021 11:11 PM IST
Trainee Trainee संवाद न्यूज एजेंसी, नरवाना/जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नरवाना/जींद (हरियाणा) Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 06 Oct 2021 11:11 PM IST
सार

गांव लोहचब निवासी मक्खन उर्फ संजय (26) बाइक पर सवार होकर नरवाना की मेला मंडी से धान बेचकर अपने गांव  जा रहा था। जब वह बुधवार की शाम सात बजे दलबैन गांव के पास पहुंचा तो सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उसकी बाइक की सीधी टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर पांच लोग सवार थे।

विज्ञापन
Four person died in Jind in bike accident
अस्पताल में मौजूद पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नरवाना में दबलैण रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को नागरिक अस्पताल नरवाना में लाया गया। यहां चार शवों को शवगृह में रखवा दिया है जबकि दो घायलों को रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया। एक बाइक पर पांच लोग सवार थे जबकि एक बाइक पर एक व्यक्ति अकेला था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

विज्ञापन


गांव लोहचब निवासी मक्खन उर्फ संजय (26) बाइक पर सवार होकर नरवाना की मेला मंडी से धान बेचकर अपने गांव  जा रहा था। जब वह बुधवार की शाम सात बजे दलबैन गांव के पास पहुंचा तो सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उसकी बाइक की सीधी टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर पांच लोग सवार थे। जो दलबैन की तरफ से नरवाना की तरफ आ रहे थे। इस टक्कर में सभी छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


सुचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को नागरिक अस्पताल नरवाना में पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने गांव लोहचब निवासी मक्खन उर्फ संजय, गांव पिंजपुरा निवासी रोहताश (20) , गांव ढाकल निवासी दीपक (22), गांव कर्मगढ़ निवासी विक्रम (22) को मृत घोषित कर दिया। वहीं इस हादसे में गांव ढाकल निवासी सचिन (20) और पिंजपुरा निवासी अजय (21) की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - ऐलनाबाद उपचुनाव लड़ेंगे किसान: अखिल भारतीय स्वामीनाथन संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकल पचार होंगे उम्मीदवार

पुलिस ने सभी चारों शवों को कब्जे में लेकर शव गृह में रखवा दिया है और सूचना परिजनों को दे दी है। गुरुवार सुबह सभी का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। फिलहाल पुलिस को किसी ने भी अपने बयान दर्ज नहीं करवाए हैं। रात को बयान दर्ज करने के बाद पुलिस मामला दर्ज करेगी। हादसे का कोई ठोस कारण फिलहाल सामने नहीं आया है लेकिन एक बाइक पर पांच लोग सवार होना ही हादसे का कारण माना जा रहा है। 

पुलिस मामले की जांच कर रही है। शवों का पोस्टमार्टम करवाकर  गुरुवार सुबह परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
-वसीम अकरम, एसएसपी जींद

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed