फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Policeman beat hotel employee in Ratia of Fatehabad, suspended

Fatehabad: कहते ही चाय नहीं बनाई तो होटल कारिंदे को पुलिसकर्मी ने पीटा, एसपी ने किया सस्पेंड

Sat, 15 Oct 2022 09:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 15 Oct 2022 09:41 PM IST
सार

पिटाई करने और गाली गलौज करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने सस्पेंड कर दिया है। साथ ही विभागीय जांच करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Policeman beat hotel employee in Ratia of Fatehabad, suspended
घटना की जानकारी देता युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के फतेहाबाद जिले के रतिया में फतेहाबाद रोड पर तहसील कॉप्लेक्स के सामने एक होटल पर कारिंदे की पिटाई करने और गाली गलौज करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने पीसीआर पर तैनात ईएएसआई धर्मपाल को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही उक्त कर्मचारी की विभागीय जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर बाद सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में पुलिस के तीन कर्मचारी वर्दी में तहसील कॉप्लेक्स के सामने बने विजय होटल पर पहुंचे नजर आते हैं। एक पुलिसकर्मी होटल के कारिंदे की पिटाई करता दिखता है। वीडियो में सुनाई दे रहा है कि पुलिसकर्मी बार-बार कारिंदे को गालियां दे रहा है। इस पूरे घटनाक्रम की किसी ने वीडियो बना ली। जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई।
विज्ञापन


शुक्रवार रात 11 बजे आकर होटल पर मांगी थी चाय 
मीडिया से बातचीत में होटल मालिक अनमोल व विजय मलिक और कारिंदे रंजन ने बताया कि शुक्रवार रात को करीब 11 बजे तीन पुलिसकर्मी उनके होटल पर आए। उस समय होटल स्टाफ खाना खा रहा था। इस दौरान पुलिस कर्मचारी ने उन्हें चाय बनाने के लिए कहा। कारिंदे ने कहा कि खाना खाने के बाद चाय बना देते हैं। इतने में ही पुलिस कर्मचारी धर्मपाल भड़क गया और गाली गलौज करते हुए होटल के कारिंदे रंजन को पीटने लगा। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी द्वारा बेवजह कारिंदे को पीटा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Highcourt: हत्या के प्रयास के मामले में तीन दोषी करार, कोर्ट की टिप्पणी-हमारा काम भूसे से अनाज अलग करना

सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो मिला था, जिसमें हमारा पुलिसकर्मी होटल कारिंदे के साथ मारपीट करता हुआ दिखाई दे रहा है। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया है और उसके खिलाफ विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं। ऐसी हरकत बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। -आस्था मोदी, एसपी, फतेहाबाद
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed