फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Police is searching for Mandeep of village Aharwan of Fatehabad in Haryana

हरियाणा: फतेहाबाद के गांव अहरवां का मनदीप है आतंकी हैंडलर का असली राजदार, बॉर्डर क्षेत्र सहित चार राज्यों में तलाश

Sat, 05 Feb 2022 12:34 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 05 Feb 2022 12:34 AM IST
सार

गवाही का बंदोबस्त करने से लेकर फर्जी कागजात उपलब्ध करवाने का काम मनदीप करता है। तीन दिन के रिमांड पर चल रहे आरोपी मनीष और तिलक पूछताछ में बड़े खुलासे कर रहे हैं। आधार कार्ड और पैन कार्ड में आरोपी मनीष ने जानकारियां बदली, तिलक ने बनाया 10वीं का जाली सर्टिफिकेट।

विज्ञापन
Police is searching for Mandeep of village Aharwan of Fatehabad in Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के फतेहाबाद में बने फर्जी पासपोर्ट मामले में पुलिस की जांच का दायरा अब चार राज्यों तक बढ़ गया है। गुरुवार को तीन दिन के रिमांड पर लिए गए आरोपी मनीष और तिलक ने पुलिस पूछताछ में बड़े खुलासे किए हैं। अब सबसे बड़ा खुलासा यह हुआ है कि आतंकी हैंडलर रवि उर्फ नोनू और हरमनप्रीत का असली राजदार फतेहाबाद जिले के गांव अहरवां का मनदीप है। हरियाणा से लेकर जम्मू-कश्मीर और पंजाब से लेकर चंडीगढ़ तक इस राजदार मनदीप की पुलिस ने तलाश तेज कर दी है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी हैंडलर रवि उर्फ नोनू का गांव अहरवां के पते पर फर्जी पासपोर्ट बना। उसके साथ हरमनप्रीत नाम से भी फर्जी पासपोर्ट बनने की बात पुलिस जांच में सामने आई। रतिया के मनीष ने एक दिन के पुलिस रिमांड में चंडीगढ़ के तिलक के बारे में खुलासा किया।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने तिलक को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मनीष ने फर्जी पासपोर्ट के लिए आवेदकों के आधार कार्ड और उसमें जानकारियां बदलीं। चंडीगढ़ के तिलक ने 10वीं का फर्जी सर्टिफिकेट बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलिंग से जुड़ा है मनदीप

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि गांव अहरवां निवासी मनदीप प्रॉपर्टी डीलिंग के काम से जुड़ा हुआ है। पिछले कुछ समय से फर्जी पासपोर्ट बनवाने के लिए गवाह, फर्जी दस्तावेज और दूसरी जरूरी सुविधाओं को उपलब्ध करवाने का काम करता है। हालांकि, आतंकी हैंडलर रवि उर्फ नोनू के साथ किस स्तर तक जुड़ा है, इसका खुलासा तो उसकी गिरफ्तारी के बाद हो पाएगा।


मगर रवि उर्फ नोनू और हरमनप्रीत नाम के व्यक्ति के बारे में अहरवां का मनदीप काफी करीबी जानकारियां रखता है। फिलहाल पुलिस मनदीप की जोरों से तलाश कर रही है। मनदीप ही अहरवां के पते पर बने दोनों फर्जी पासपोर्ट के मामलों का असल राजदार है।

मनदीप की तलाश में पुलिस लगातार मार रही छापे

पुलिस की टीमें इस मनदीप की तलाश में लगातार छापे मार रही है। पंजाब और जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान बार्डर के साथ लगते जिलों में इसकी तलाश चल रही है। इसके अलावा हरियाणा में किसी गुप्त ठिकाने या चंडीगढ़ में अपने किसी करीबी के यहां होने की भी आशंका पुलिस को है। वहां भी संदिग्ध जगहों पर पुलिस मनदीप की तलाश कर रही है।

अहरवां के व्यक्ति की तलाश कर रहे हैं : एसपी

आतंकी हैंडलर सहित अहरवां के पते पर बने दोनों फर्जी पासपोर्ट के लिए सभी तरह की व्यवस्था करने में अहरवां के मनदीप नाम के व्यक्ति की मुख्य भूमिका सामने आई है। मनदीप की पंजाब में पाकिस्तान बार्डर एरिया के जिलों में तलाश चल रही है। इसके अलावा उन सभी जगहों को भी पुलिस चेक कर रही है, जहां मनदीप के होने की संभावना है।  - सुरिंद्र भोरिया, एसपी, फतेहाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed