फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   one accusd arrest

एक और आरोपी काबू, छह दिन के पुलिस रिमांड

Fri, 25 Dec 2015 11:52 PM IST
फतेहाबाद/ अमर उजाला, ब्यूरो
फतेहाबाद/ अमर उजाला, ब्यूरो Updated Fri, 25 Dec 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन

गांव मताना निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर गांव जांडवाला सोत्र में फर्जी मालकिन खड़ी कर उसे 42 कनाल जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करा एक करोड़ 53 लाख रुपये की ठगी करने के दर्ज मामले में सीआईए स्टाफ के पीएसआई अनूप कुमार की पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी से ठगी की रकम वसूलने के लिए टीम के सदस्यों ने कई गांवों में छापे भी मारे।
सीआईए स्टाफ के पीएसआई अनूप कुमार ने बताया कि मताना निवासी इंद्र सिंह ने 26 अगस्त को रतिया थाने में 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए शिकायत दी थी कि उक्त लोगों ने जांडवाला सोत्र में पड़ी 42 कनाल जमीन की एक फर्जी मालकिन बनाकर एक करोड़ 53 लाख रुपये में उक्त जमीन की उसे फर्जी रजिस्ट्री करा दी।
विज्ञापन


उसने फर्जी मालकिन व उसके साथ के लोगों को 1 करोड़ 53 लाख की पेमेंट भी कर दी। लेकिन बाद में उसे पता चला की सौदा करवाने वाले डीलर ने फर्जी मालकिन व उसके साथियों के साथ मिलकर उसके साथ धोखा करते हुए ठगी की है। उसे पता चला की जमीन की असली मालकिन कोई और है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंद्र ने आरोप लगाया था कि रजिस्ट्री के दौरान नंबरदार ने भी फर्जी महिला की तसदीक की थी। रतिया पुलिस ने 13 आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया था।


इस मामले में पुलिस पहले से ही आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। सीआईए स्टाफ के पीएसआई अनूप सिंह को सूचना मिली थी कि मामले का एक आरोपी ढाणी ईशर निवासी लीलू राम भी शहर में घूम रहा है जिस पर अनूप की टीम ने लीलूराम को काबू कर कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने आरोपी को छह दिन के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया। अनूप सिंह ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी से ठगी कर ली गई लाखों रुपये की राशि बरामद की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed