{"_id":"6493e663ddda7bc4820c1042","slug":"notorious-miscreants-opened-fire-at-his-old-friends-house-in-bhuna-of-fatehabad-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: भूना में कुख्यात बदमाश ने अपने पुराने साथी के घर पर बरसाई गोलियां, पड़ोस में बना दहशत का माहौल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Fatehabad: भूना में कुख्यात बदमाश ने अपने पुराने साथी के घर पर बरसाई गोलियां, पड़ोस में बना दहशत का माहौल
Thu, 22 Jun 2023 11:42 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 22 Jun 2023 11:42 AM IST
सार
फतेहाबाद के भूना में गैंगस्टर के घर गोलियां चलाने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार कुख्यात बदमाश ने अपने साथी के घर ही रंजिश के चलते फायरिंग की है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मौके की तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फतेहाबाद के भूना में कई दिनाें बाद एक बार फिर से गैंगस्टर की दहशत देखने को मिली है। बुधवार देर रात करीब एक बजे कुख्यात बदमाश सोनू बच्ची ने अपने पुराने साथी अमरजीत के घर पर फायरिंग कर दी। आरोपी ने कई राउंड गोलियां चलाई। एक गोली लगने घर की खिड़की पर लगी, जिससे उस पर लगा शीशा टूट गया।
विज्ञापन
पड़ोसियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी
गोलियों की आवाज सुनकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मगर जब तक पुलिस पहुंची, तब तक आरोपी गायब हो गया। सूचना पाकर देर रात ही एएसपी सृष्टि गुप्ता ने क्षेत्र का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। गनीमत रही कि गोली किसी को लगी नहीं और कोई जान-माल की हानि नहीं हुई। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुख्यात बदमाश सोनू बच्ची देर रात अपने पुराने साथी अमरजीत के फतेहाबाद रोड पर बिजली घर के सामने वार्ड दो स्थित घर पर पहुंचा। सोनू बच्ची ने अमरजीत को बाहर निकलने के लिए ललकारा। कई बार जोर-जोर से आवाजें लगाई। मगर अमरजीत के परिजनों ने उसे बाहर नहीं जाने दिया और घर के अंदर ही रोके रखा। इससे गुस्साए सोनू बच्ची ने आवेश में आकर फायरिंग शुरू कर दी। ताबड़तोड़ गोलियां चलाता रहा। गोलियों की तेज आवाजें सुनकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। लोगों के अनुसार करीब 20 राउंड फायरिंग की गई। मौके पर पहुंची एएसपी सृष्टि गुप्ता ने भी लोगों को आश्वासन दिया कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें लग गई है। जनता को डरने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
इलाके का कुख्यात है सोनू, कई हैं केस दर्ज
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार सोनू बच्ची भूना क्षेत्र का कुख्यात बदमाश है। उस पर लूटपाट, हत्या प्रयास सहित कई आपराधिक केस दर्ज हैं। सोनू और अमरजीत पहले साथी थे, लेकिन काफी समय पहले अमरजीत ने सोनू का साथ छोड़ दिया था। कुछ दिन पहले ही सोनू जमानत पर जेल से बाहर आया था।