{"_id":"09a056f175d1e09ec985aa6e5c5885db","slug":"murder-hindi-news-152","type":"story","status":"publish","title_hn":"धांगड़ में भतीजे ने किया ताऊ का मर्डर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धांगड़ में भतीजे ने किया ताऊ का मर्डर
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
Updated Thu, 03 Mar 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
गांव धांगड़ में मंगलवार देर रात को ताऊ व भतीजे के बीच हुई टिप्पणी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि भतीजे अपने 60 साल के ताऊ भूपसिंह की खेत में हत्या कर दी। वह शव को वहीं फेंक कर फरार हो गया।
विज्ञापन
परिवार के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सदर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए फतेहाबाद के सिविल अस्पताल में भेज दिया।
बुधवार सुबह सीन ऑफ क्राइम टीम इंचार्ज डॉ. जोगिंद्र सिंह तथा सदर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं, पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर आरोपी भतीजे सुरेंद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
मृतक भूपसिंह के बेटे मोहन लाल ने पुलिस को बताया कि धांगड़ निवासी सुरेंद्र बिश्नोई, नजदीक की ढाणी में रहता है। मोहनलाल ने आरोप लगाया कि हत्या से पहले सुरेंद्र मंगलवार शाम को उनकी ढाणी में आया था। वहां उसके चाचा जवाहर के लड़के महेंद्र को बताया कि ताऊ भूपसिंह ने उसके साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
सुरेंद्र ने धमकी दी कि उसे इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा। रात को मोहन के पास फोन आया कि भूपसिंह खेत के एक कोने में बेसुध पड़ा है। उन्होंने मौके पर जाकर भूपसिंह को संभाला और सिविल अस्पताल फतेहाबाद लेकर आए। वहां डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
वहीं, मृतक के परिवार के लोगों का यह भी कहना है कि खेत में रखवाली के समय लावारिस पशुओं के घुसने को लेकर यह विवाद शुरू हुआ था जो बाद में बढ़ गया। पुलिस के अनुसार, मृतक भूपसिंह के चेहरे पर चोट मारी गई हैं। वहीं, पुलिस ने इस मामले में सुरेंद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सदर थाना प्रभारी विजेंद्र ने बताया कि इस मामले में सुरेंद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों के बीच आपस में बैठे कहासुनी हो गई थी। इसके बाद सुरेंद्र ने ताऊ भूपसिंह का मर्डर कर दिया।