{"_id":"b5b76bc0c6b40b80ca94ad7afa4449ed","slug":"man-is-injured-by-electirc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 हजार वोल्टेज की तार टूटकर गिरी, दो युवक झुलसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
11 हजार वोल्टेज की तार टूटकर गिरी, दो युवक झुलसे
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
Updated Sun, 23 Aug 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के अनुसार खैराती रोड से 11 हजार वोल्टेज की तार गुजर रही है और
विज्ञापन
उसी के नीचे 50 के लगभग सब्जी रेहड़ियां लगी हुई हैं। शनिवार शाम को तार
अचानक रेहड़ी के ऊपर गिर गई।
रेहड़ी के पास खड़े 20 वर्षीय पंकज तथा समीर तार की चपेट में गए और बुरी तरह से झुलस गए। तार गिरने के बाद चिखने-चिल्लाने की आवाजें सुनकर हड़कम्प मच गया और रेहड़ी संचालक रेहड़ियां छोड़ भाग खड़े हुए। रेहड़ी संचालकों ने तुरंत दोनों घायलों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां पर मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को अग्रोहा रेफर कर दिया।
गनीमत यह रही कि तार दो रेहड़ियों पर ही गिरी अगर तार थोड़ा सा आगे गिरती तो हादसा बढ़ भी सकता था और दर्जनों लोग इसकी चपेट में आ सकते थे।