{"_id":"5751cf264f1c1bd649109390","slug":"health-department-raids-in-house-thousends-drugs-medicine-found-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग के छापे में घर से मिली हजारों नशे की गोलियां, आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्वास्थ्य विभाग के छापे में घर से मिली हजारों नशे की गोलियां, आरोपी फरार
fatehabad
Updated Sat, 04 Jun 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
घर से मिली हजारों नशे की गोलियां, आरोपी फरार
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शक्तिनगर इलाके में शुक्रवार सायं एक घर में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मारकर नशे की हजारों गोलियों का जखीरा बरामद किया है। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी युवक मौके से फरार होने में कामयाब हो गया, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दवाइयों को सील कर कब्जे में ले लिया। अब स्वास्थ्य विभाग आरोपी लखवीर के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस विभाग को लिखेगा।
मिली जानकारी के अनुसार सिटी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शक्तिनगर निवासी लखवीर सिंह ने अपने घर में नशीली दवाइयों का जखीरा रखा है। इस बात की जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर रामजीलाल ने ड्रग इंस्पेक्टर रमन श्योराण को सूचना दी। पुलिस से सूचना मिलते ही रमन श्योरण के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं रामजी लाल के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने आरोपी लखवीर के शक्तिनगर स्थित आवास पर छापा मार दिया।
विज्ञापन
ये दवाइयां मिली छापेमारी में
ड्रग इंस्पेक्टर रमन श्योराण ने बताया कि लखवीर के घर से टर्मोंसेट की 22 हजार 400 गोलियां, कैरीसोमा की 240 गोलियां एवं टेजो की 340 गोलियां बरामद की गई हैं। इसके अलावा कोरेक्स कफ सीरप की भी 55 शीशियां बरामद की गई हैं।
विज्ञापन
आरोपी लखवीर पहले भी पकड़ा जा चुका है नशीली दवाइयों के मामले में
आरोपी लखवीर इससे पहले भी तीन बार नशीली दवाइयों के मामले में तीन बार कार्यवाही झेल चुका है। डॉ. रमन श्योराण ने बताया कि लखवीर की सबसे पहले गांव मुसेअहली में दुकान थी, जिसे नशीली दवाइयों के चलते बंद करवाया गया था। इसके बाद आरोपी स्थानीय रतिया चुंगी के पास मेडिकल स्टोर की दुकान खोल ली और फिर से नशीली दवाइयां बेचनी शुरू कर दी थी।
श्योराण ने बताया कि उन्होंने खुद उसकी रतिया चुंगी वाली दुकान भी सील की थी, लेकिन आरोपी ने एक दिन बाद ही सील को तोड़कर दुकान का नाम बदल दिया और फिर से काम शुरू कर दिया। इस पर कार्यवाही करते हुए दोबारा से दुकान को सील कर दिया गया था।
गुप्त सूचना के आधार पर शक्तिनगर निवासी लखवीर के घर से काफी संख्या में नशीली दवाइयां बरामद की गई हैं। आरोपी लखवीर मौके से फरार है। पुलिस विभाग को आवश्यक कार्यवाही के लिए लिखा जाएगा। सभी दवाइयां सील कर दी गई हैं।
रमन श्योराण, ड्रग इंस्पेक्टर, फतेहाबाद ।