फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Haryana: Report filed against 25 named and 95 other farmers in the attack on the convoy of BJP candidate

Haryana: भाजपा प्रत्याशी के काफिले पर हमले में 25 नामजद और 95 अन्य किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 18 May 2024 11:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद/जाखल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद/जाखल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 18 May 2024 11:09 PM IST
सार

दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं में केस दर्ज हुआ है। 

विज्ञापन
Haryana: Report filed against 25 named and 95 other farmers in the attack on the convoy of BJP candidate
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जाखल में शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर, राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला के काफिले पर हमले और चांदपुर में भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट के आरोप में पुलिस ने अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज की है। दोनों मामलों में 25 नामजद और 95 अन्य किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया गया है। दर्ज कराई गई रिपोर्ट में पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के जाखल व टोहाना ब्लॉक के प्रधान भी शामिल हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर और राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला शुक्रवार रात को जाखल अनाज मंडी जाखल में हनुमान चालीसा कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम से लौटते समय किसान संघर्ष समिति के झंडों में लगे डंडों से काफिले की कई गाड़ियों पर किसानों ने प्रहार किए। हमले में सुभाष बराला की कार का शीशा टूट गया और 2-3 अन्य गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बड़ी मुश्किल से अशोक तंवर के काफिले को जाखल से निकाला।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने अनाज मंडी निवासी आशीष बंसल की शिकायत पर 19 नामजद सहित अन्य में 60-70 किसानों के खिलाफ केस दर्ज किया है। दर्ज कराई गई रिपोर्ट में पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के जाखल ब्लॉक प्रधान लाभ सिंह, टोहाना के ब्लॉक प्रधान मनजीत सिंह भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं. गांव चांदपुरा में भाजपा कार्यकर्ता संजीव उर्फ बबलू से मारपीट के मामले में छह नामजद व 20-25 अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इनमें से भी अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

इस मामले में शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है। जांच में जो भी सामने आएगा उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -शमशेर सिंह, डीएसपी, टोहाना


कांग्रेस द्वारा किसानों को बरगलाया जा रहा है। कुछ लोग किसानों की आड़ में राजनीति कर रहे हैं। प्रशासन व आमजन को विचार करना चाहिए कि क्या किसी को राजनीति की आड़ में धार्मिक कार्यक्रम में दखलअंदाजी का अधिकार देना चाहिए। -सुभाष बराला, राज्यसभा सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed