{"_id":"64fdf6017fbe8e5dfd0995c7","slug":"haryana-anganwadi-worker-accuses-ration-depot-operator-of-rape-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: आंगनबाड़ी वर्कर ने राशन डिपो संचालक पर दुष्कर्म का लगाया आरोप, मामला दर्ज कर जांच शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: आंगनबाड़ी वर्कर ने राशन डिपो संचालक पर दुष्कर्म का लगाया आरोप, मामला दर्ज कर जांच शुरू
Sun, 10 Sep 2023 10:29 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 10 Sep 2023 10:29 PM IST
सार
आरोप है कि इसके बाद डरा-धमकाकर डिपो संचालक कई बार उसका जबरन शारीरिक शोषण करता आ रहा था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के फतेहाबाद जिले के एक गांव निवासी दिव्यांग आंगनबाड़ी वर्कर ने राशन डिपो संचालक पर नशीला पदार्थ देकर बार-बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में दिव्यांग आंगनबाड़ी वर्कर ने बताया कि उसका पति काम के सिलसिले में बाहर रहता है।
आरोपी राशन डिपो संचालक ने उसके घर के साथ ही डिपो खोला हुआ है। आरोप है कि डिपो संचालक को हर माह आंगनबाड़ी वर्कर के हस्ताक्षर की जरूरत होती है, इसलिए वह उसे साइन करवाने के लिए बुला लेता था। आरोप है कि जून 2021 में उसे हस्ताक्षर के बहाने बुलाया और उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया।
जब उसे होश आया तो उसने खुद को नग्न अवस्था में पाया और आरोपी पास ही मौजूद था। आरोप है कि डिपो संचालक ने उसे यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इसके बाद डरा-धमकाकर डिपो संचालक कई बार उसका जबरन शारीरिक शोषण करता आ रहा था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।