{"_id":"576ae8a44f1c1bef58b4817c","slug":"hang-clerk-girls-college-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्ल्स कॉलेज के क्लर्क ने फंदा लगा दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गर्ल्स कॉलेज के क्लर्क ने फंदा लगा दी जान
fatehabad
Updated Thu, 23 Jun 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
मामले की जांच करती पूलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के भाटिया कॉलोनी के पीछे खेत में मंगलवार देर रात को राजकीय महिला महाविद्यालय भोडियाखेड़ा के क्लर्क ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह खेत के सीरी ने मृतक के भाई को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने खेत में पहुंचकर पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले गई। सीन ऑफ क्राइम के इंचार्ज डॉ. जोगिंद्र के छुट्टी पर होने के कारण सिरसा से आई टीम ने अस्पताल में मृतक के शव की जांच की।
मृतक के भाई ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि राजकुमार राजकीय महिला महाविद्यालय भोडिय़ा खेड़ा में क्लर्क की पोस्ट पर कार्यरत था। यहां पर वह डीसी रेट पर काम कर रहा था। इससे पहले राजकुमार एमएम कॉलेज में क्लर्क के पद पर नौकरी करता था। वहां उसे रेगुलर नहीं किया गया। जहां से राजकुमार ने नौकरी छोड़ दी और मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। वह कुछ दिन पहले भोड़िया खेड़ा कॉलेज में क्लर्क लग गया। मृतक के भाई ने बताया कि मंगलवार रात को 11 बजे राजकुमार बिना कुछ बताए घर से चला गया और उसने यह कदम उठा लिया।
बस स्टैंड चौकी प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि मृतक के भाई के बयान पर कार्रवाई की गई है। मृतक शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।