फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Girl accuses partner of unnatural sex and his friend of rape

फतेहाबाद: सहमति संबंध में रह रही युवती ने साथी पर अप्राकृतिक संबंध और उसके दोस्त पर लगाए दुष्कर्म करने के आरोप

Tue, 09 Aug 2022 09:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 09 Aug 2022 09:01 PM IST
सार

युवती की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने हांसी क्षेत्र के एक गांव निवासी दोनों युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Girl accuses partner of unnatural sex and his friend of rape
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा के फतेहाबाद में हांसी क्षेत्र के एक युवक के साथ सहमति संबंध में रह रही टोहाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने अपने साथी पर अप्राकृतिक संबंध बनाने व उसके दोस्त पर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप लगाए हैं। युवती की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने हांसी क्षेत्र के एक गांव निवासी दोनों युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में टोहाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने बताया कि करीब ढाई साल पहले वह हांसी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के संपर्क में आई। इसके बाद में उन दोनों ने 4 मार्च 2020 को सहमति संबंध के कागज तैयार करवा लिए और वह युवक के साथ उसके घर रहने चली गई। आरोप है कि युवक उससे मारपीट करता और जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाता था।
विज्ञापन


युवती का आरोप है कि 2 जून 2022 को युवक का दोस्त उनके घर आया। युवक ने उन दोनों को एक कमरे में बंद कर दिया। जहां पर साथी के दोस्त ने उससे दुष्कर्म किया। वहीं सहमति संबंध में साथ रहने वाले युवक ने उसके अप्राकृतिक संबंध बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। जिस पर इन सबके बारे में उसने अपने परिजनों को बताया। इसके बाद उसके परिजन संबंधित गांव में पहुंचे और युवती को अपने साथ ले गए। वहीं पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed