फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fathebad, jip ex vice president, arrested, fatehabad

जिप पूर्व उपाध्यक्ष और विस चुनाव लड़ चुके दीपक भिरड़ाना सहित 11 लोग जुआ खेलते रंगे हाथ गिरफ्तार

Wed, 26 Apr 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/फतेहाबाद Updated Wed, 26 Apr 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
fathebad, jip ex vice president, arrested, fatehabad
नक्सली गिरप्तार - फोटो : SELF
फतेहाबाद से विधानसभा चुनाव लड़ चुके और जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष दीपक भिरड़ाना फिर एक बार रतिया में जुआ खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किए गए हैं। दीपक भिरड़ाना के साथ रतिया के 10 और लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 1 लाख 11 हजार की जुआ राशि भी पकड़ी गई है। पूर्व जिप उपाध्यक्ष दीपक भिरड़ाना पिछले 15 दिन में दूसरी बार जुआ खेलते हुए रतिया पुलिस द्वारा ही पकड़े गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रतिया पुलिस को जानकारी मिली थी कि फतेहाबाद रोड पर विजय सर्विस स्टेशन के पीछे स्थित मकानों में कुछ लोग बड़े पैमाने पर जुआ खेल रहे हैं। ये खबर मिलते ही पुलिस टीम में शामिल सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार, एएसआई राजबीर, जितेंद्र आदि तुरंत मौके पर रेड मार दी और मौके से पंकज, भूरा, गगन, मोहित, पवन, विशाल, जतिन कुमार, शंटी, महेंद्र और सतगुरु को काबू कर लिया। बताया गया है कि पकड़े गए लोगों में कई लोग मंडी के प्रतिष्ठित परिवारों से भी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed