फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fathebad, 100 no, emergency, call, fatehabad

100 नंबर पर कॉल कर मांगते रिचार्ज, पानी की टंकी भरवाने को फायर ब्रिगेड को करते हैं फोन

Mon, 03 Apr 2017 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/फतेहाबाद Updated Mon, 03 Apr 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
fathebad, 100 no, emergency, call, fatehabad
थानों में भी दिलाई स्वच्छता की शपथ - फोटो : अमर उजाला
अगर आपको फोन रिचार्ज करवाना हो तो आप किसे फोन करेंगे। आपकी टंकी में पानी नहीं आ रहा तो किसे फोन करेंगे। आप सोच रहे होंगे, ये कैसे सवाल हैं। इसका जवाब निश्चित तौर पर संबंधित विभाग या दुकानदार ही होगा। लेकिन कुछ शरारती तत्वों ने फर्जी काल्स कर विभागों को परेशान कर रखा है।
विज्ञापन

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार फतेहाबाद के कुछ लोग मोबाइल रिचार्ज करवाने के लिए पुलिस कंट्रोल रूम को फोन करते हैं तो कुछ लोग पानी की टंकी भरवाने के लिए फायर ब्रिगेड को फोन कर देते हैं। इतना ही नहीं, कई बार तो ऐसी कॉल्स स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस को भी बिना हादसे के ही दौड़ा देते हैं। जी हां, जिले की सभी आपातकालीन सेवाओं के टोल फ्री नंबरों पर आने वाली फर्जी फोन कॉल्स ने इमरजेंसी सेवाओं को परेशान कर रखा है।
विज्ञापन


पुलिस कंट्रोल रूम में हर माह दो से पांच हजार फर्जी कॉल्स
पुलिसकर्मियों की मानें तो 100 नंबर पर कुछ लोग फोन करके रिचार्ज करने की बात करते हैं। कर्मियों की मानें तो कुछ लोग तो ऐसे भी होते हैं जो सौ नंबर पर खुद फोन करते हैं और कहते हैं कि इस नंबर से मिस कॉल आई थी। जबकि आपातकालीन नंबरों पर आउटगोइंग कॉल की सुविधा ही नहीं होती। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए एसपी फतेहाबाद ओपी नरवाल ने अंबाला मुख्यालय में एक पत्र लिखकर इस समस्या के बारे में अवगत भी कराया है। इन फर्जी और परेशान करने वाली कॉल्स से सिर्फ पुलिस कंट्रोल रूम ही नहीं, बल्कि दमकल विभाग भी परेशान है। औसतन यहां पर सौ से ज्यादा कॉल्स रोजाना आती हैं जो फर्जी होती हैं। आप हैरान होंगे, पिछले दिनों एक कॉल आई जिसमें कॉल करने वाले ने कहा कि उसके घर पानी नहीं आया, आप आकर पानी की टंकी फूल कर दो। कई बार ब्लैंक कॉल आती है जिसमें फोन करने वाला कुछ बोलता ही नहीं। कई बार छोटे बच्चों के हाथ में फोन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंबुलेंस भी कई बार बिना हादसे के दौड़ाई है फर्जी कॉल्स ने
102 नंबर यानी आपातकालीन एंबुलेंस सेवा नंबर, इस पर काम करने वाले कर्मचारी भी काफी परेशान हैं। कई बार ऐसा हुआ है कि इन नंबर पर फोन करने वाले ने दुर्घटना की झूठी जानकारी दे दी जिसके बाद एंबुलेंस तुरंत उस स्थान की ओर निकल जाती है। लेकिन आगे कोई दुर्घटना ही नहीं होती। कभी-कभी तो इसके चक्कर में पीड़ित तक  भी एंबुलेंस नहीं पहुंचती है।

सजा का भी है प्रावधान
आपातकालीन ट्रोल फ्री नंबर सिर्फ आपातकालीन घटनाओं की सूचना देने के लिए ही होते हैं। इन पर सामान्य कॉल्स करना आपराधिक श्रेणी में आता है। लेकिन इसके बावजूद लोग मानते नहीं हैं और इन नंबर्स पर आए दिन सैकड़ों की तादाद में फर्जी कॉल्स आती हैं।


क्या कहना है अधिकारियों ने
एएसपी गंगाराम पूनियां ने कहा कि ये गलत सिस्टम है, लोगों को समझना चाहिए कि ये आपातकालीन नंबर हैं और इनकी जरूरत किसी को भी पड़ सकती है। ऐसे में बिना वजह इन नंबरों पर फोन करके किसी अन्य की जिंदगी को खतरे में डाल देते हैं क्योंकि जिस समय उनका फोन आना हो, उस समय फर्जी कॉल्स आने से समय बर्बाद होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed