फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, train, man dead, slip, in train, fatehabad, harayana

ट्रेन में चढ़ते समय फिसलने से युवक की मौत

Sat, 29 Oct 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Sat, 29 Oct 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

जाखल रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहे एक युवक की फिसलने से मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। रेलवे पुलिस ने शव की पहचान करवाने के लिए उसे टेाहाना के शवगृह में रखवाया है। युवक की पहचान को लेकर रेलवे पुलिस कार्रवाई में लगी हुई है।  शुक्रवार देर शाम करीब साढ़े 8 बजे सूचना मिली कि प्लेटफार्म नंबर 2 से जा रही फिरोजपुर मुज्जफरपुर स्पेशल ट्रेन जाखल से रवाना हो रही थी तो करीब 30 वर्षीय एक युवक ने उसमें चढ़ने का प्रयास किया।


रेलवे पुलिस चौकी प्रभारी कर्मचंद ने बताया कि चलती ट्रेन में चढ़ते समय वह अपना संतुलन खो बैठा। जिससे वह फिसलकर ट्रेन के नीचे जा गिरा। ट्रेन की चपेट में आते ही उसकी दोनों टांगे कट गई। घटना की सूचना रेलवे पुलिस को मिली तो एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को उपचार के लिए ले जाने लगे। लेकिन रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास कुछ भी नहीं मिला। युवक ने लाल रंग की टी-शर्ट व पैंट पहने तथा पैरों में स्पोर्ट्स शूज पहने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed