{"_id":"588f7eee4f1c1b7c3de812ae","slug":"fatehabad-shopkeeper-injured-bull-fighiting-in-road-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड़ों की लड़ाई की चपेट में आया चाय विक्रेता घायल, रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सांड़ों की लड़ाई की चपेट में आया चाय विक्रेता घायल, रेफर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Mon, 30 Jan 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
रतिया के बाजार में झगड़ते सांडों को अलग करने का प्रयास करते लोग ।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर में खुले में घूम रहे लावारिस सांड़ों का कहर अभी तक जारी है। सोमवार दोपहर मुख्य बाजार में दो सांड़ों की लड़ाई की चपेट में आने से बाजार में चाय के दुकानदार कृष्ण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दुकानदार को आसपास के दुकानदारों ने उसे रतिया के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन कृष्ण की गंभीर हालत को देखते फतेहाबाद रेफर किया गया।
इन सांड़ों ने लड़ाई करते उक्त चाय की खोखे को भी तहस नहस कर दिया व सारा समान भी तोड़ दिया। पिछले काफी समय से आवारा सांड़ों की समस्या बनी हुई है। यह सांड़ कई बार दुर्घटनाएं करवा चुके हैं लेकिन प्रशासन इन पर अंकुश लगाने में नाकाम रहा है। सोमवार को सांड़ों की लड़ाई छुड़ाने आया मेन बाजार का चाय विक्रेता कृष्ण कुमार इन सांडों की चपेट में आ गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन