{"_id":"6a49d4161eebab16f70202a3","slug":"fatehabad-sarpanch-murder-case-fir-registered-against-five-individuals-including-the-suspended-sarpanch-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद सरपंच हत्याकांड: चुनावी रंजिश में गोली मारने का आरोप, निलंबित सरपंच समेत पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फतेहाबाद सरपंच हत्याकांड: चुनावी रंजिश में गोली मारने का आरोप, निलंबित सरपंच समेत पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Sun, 05 Jul 2026 09:18 AM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Sun, 05 Jul 2026 09:18 AM IST
सार
आरोप है कि हमले के बाद निलंबित सरपंच संजय हमलावरों को अपने साथ गाड़ी में ले गया था। मामले में सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। आरोपी नेशनल हाईवे की साइड से दीवार की दूसरी तरफ से आए और वहां बैठे पूर्व सरपंच पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर चले गए।
विज्ञापन
जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद
विस्तार
फतेहाबाद के गांव खाराखेड़ी के पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में सदर पुलिस ने उनके भतीजे सौरव के बयान पर आरोपी गांव खाराखेड़ी निवासी जिले सिंह सेठी, विक्रम, विनोद, हरीश और निलंबित सरपंच संजय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि चुनावी रंजिश के चलते हत्या की गई है।
विज्ञापन
आरोप है कि हमले के बाद निलंबित सरपंच संजय हमलावरों को अपने साथ गाड़ी में ले गया था। मामले में सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। आरोपी नेशनल हाईवे की साइड से दीवार की दूसरी तरफ से आए और वहां बैठे पूर्व सरपंच पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर चले गए। आरोपियों ने मुंह पर कपड़ा भी बांधा हुआ था।
विज्ञापन
होटल के साथ खाली जगह पर निर्माण कार्य चल रहा था और वहां पर ईंट पड़ी थी, वहीं पर पूर्व सरपंच बैठे थे। शनिवार शाम को करीब 6 बजे नेशनल हाईवे पर स्थित रंगला पंजाब ढाबे के पास नीम के पेड़ के नीचे बैठे पूर्व सरपंच पर तीन-चार हमलावरों ने गोलियां बरसा दी थी। पूर्व सरपंच के सिर व छाती पर गोलियां लगी। जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन