{"_id":"586a9cae4f1c1bc652158ba7","slug":"fatehabad-road-accident-1-dead-bike-accident-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":" बहन को ससुराल छोड़कर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहन को ससुराल छोड़कर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Tue, 03 Jan 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल की पहली रात को फैले धुंध ने जमकर कहर बरपाया। जिले में बीती रात हुए अलग अलग हादसों में एक युवक की मौत हो गई, तो तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई गई है। पहली घटना भट्टू के गांव बोदीवाली की है जहां बाइक पर अपनी बहन को गांव पीली मंदोरी छोड़कर गांव बोदीवाली लौट रहे युवक की रविवार रात्रि सड़क हादसे में मौत हो गई। इस दौरान बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था। जानकारी के अनुसार बोदीवाली निवासी वेदपाल (23) जब अपने गांव पहुंचा तो धुंध के चलते उसके बाइक का संतुलन बिगड़ गया और गांव में बस स्टैंड के समीप बने चबूतरे से उसकी बाइक टकराने से उसका सिर चबूतरे से टकरा गया। जिसमें उसकी मौत हो गई।
मृतक अविवाहित था, जांच अधिकारी की मानें तो उसने घटना के समय हेलमेट नहीं पहना था। एक अन्य हादसे में रविवार रात को ही सिरसा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के चीफ मैनेजर की बोलेरो गाड़ी व सिरसा से आ रही पिकअप की डिंग मोड़ से कुछ किलोमीटर पहले हुई आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें बैंक मैनेजर पानीपत निवासी गुलशन कुमार और चालक यशपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। गुलशन कुमार एसबीआई में चीफ मैनेजर हैं और हाल ही में पानीपत से तबदील होकर सिरसा नियुक्त हुए हैं।
विज्ञापन
बताया गया है कि घायल गुलशन कुमार रविवार रात्रि पानीपत से अपना सामान लेकर सिरसा जा रहे थे कि डिंग मोड़ के पास धुंध के कारण हादसा हो गया। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुलशन की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अग्रोहा रेफर कर दिया गया। इसी तरह एक अन्य हादसे में बाइक सवार विनोद निवासी हंस कॉलोनी घर के पास बाइक फिसलने से घायल हो गया। विनोद को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन