{"_id":"58b314ac4f1c1b5b08830e69","slug":"fatehabad-raid-3-medical-shop-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोहाना में स्वास्थ्य विभाग के छापे, दो मेडिकल दुकानें सील","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टोहाना में स्वास्थ्य विभाग के छापे, दो मेडिकल दुकानें सील
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Sun, 26 Feb 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
टोहाना में ड्रग विभाग की कार्यवाही के दौरान सील की गई दुकान ।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रविवार देर शाम ड्रग विभाग एवं सीआईए टोहाना की टीम ने टोहाना क्षेत्र में कई दुकानों पर छापामारी कर दो मेडिकल दुकानों को सील कर दिया। विभाग को इन दुकानों में गर्भपात किट मिलने की जानकारी मिली थी।
सीआईए स्टाफ पुलिस ने रात लगभग आठ बजे फर्जी ग्राहक बनाकर भूना रोड पर कान्हा और रेलवे रोड स्थित सिंह केमिस्ट की दुकानों पर भेजे तथा उनसे गर्भपात किट मंगवाई। दुकानदारों द्वारा बिना डाक्टर की पर्ची पर दवाई देने के कारण दोनो दुकानदारों को रोक कर स्वास्थ्य विभाग के एस एम ओ डाक्टर सतीश गर्ग और जिला ड्रग इंस्पेक्टर रमन श्योराण को मौके पर बुलाया रात्रि लगभग तीन बजे तक चली कार्रवाई के बाद दोनों दुकानों को सील कर दिया गया। इस कार्यवाही से शहर के केमिस्ट में हड़कंप की स्थिति है।
विज्ञापन
क्या कहते है एसएमओ
जब इस बारे नागरिक अस्पताल के एसएमओ डा. सतीश गर्ग से बात की गई तो उन्होने बताया कि सीआईए स्टाफ द्वारा एक फर्जी ग्राहक बना कर उपरोक्त दोनों दुकानदारों के पास बिना डाक्टर की पर्ची के प्रतिबंधित गर्भपात किट दे दी गई। जिसकी जांच के लिए उन्हें मौके पर बुलाया गया। मौके पर जाकर सारे मामले की सूचना सीनियर ड्रग इंस्पेक्टर रमन श्योराण को दी जिन्होंने तुरंत कार्रवाई करते दोनो दुकानों को सील कर दिया।
विज्ञापन
क्या कहना है सीआईए का
जब इस बारे सीआईए प्रभारी प्रवीर सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि उन्हें लगातार सूचना मिल रही थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से गर्भपात किट बिक रही है जिसके बाद उन्होंने टीम का गठन किया तथा एक फर्जी ग्राहक की मदद से इस कार्रवाई को अंजाम दिया। शीघ्र ही संबधित विभाग का उच्चाधिकारी उपरोक्त दुकानों की गंभीरता से जांच कर कार्रवाई करेगा।