फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, police arrest, 2 qwintel, , harayana

सीआईए ने दो क्विंटल चूरापोस्त के साथ दो दबोचे

Sat, 25 Feb 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Sat, 25 Feb 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
fatehabad, police arrest, 2 qwintel, ,  harayana
आरोपी और चूरा पोस्त की बोरियां पुलिस गिरफ्त में । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

 सीआईए पुलिस ने लाखों रुपये की दो क्विंटल चूरापोस्त से भरे ट्रक सहित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। चूरापोस्त से भरा ट्रक महाराष्ट्र के नांढेड़ से लुधियाना की ओर लेकर जाना था, लेकिन इससे पहले ही भूना के पास नाका लगाकर खड़े सीआईए स्टाफ के हत्थे चढ़ गया। ट्रक में लदे चूरापोस्त की कीमत लगभग 12 लाख रुपये बताई गई है। गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों की पहचान संतोख निवासी दीवाना ढाणी जाखल और हरबंस निवासी शक्करपुरा के रूप में हुई है। फतेहाबाद के पुलिस कप्तान ओपी नरवाल ने इस कामयाबी के लिए सीआईए फतेहाबाद टीम को शाबाशी दी है।


जानकारी के अनुसार सीआईए प्रभारी अनूप सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि महाराष्ट्र से चला एक ट्रक फतेहाबाद के रास्ते लुधियाना जाने वाला है। इस ट्रक में नशीले पदार्थ हो सकते हैं। सूचना पर सीआईए प्रभारी एसआई महेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम को भूना के खैरी रोड भेजा जहां पर नाइट डोमीनेशन के तहत जांच के दौरान एक ट्रक की तलाशी ली गई। ट्रक में ऊपर तो कच्चे धागे की बोरियां थी, लेकिन इसके नीचे 25-25 किलो चूरापोस्त की आठ बोरियां छिपाई गई थीं। पुलिस टीम में एसआई महेंद्र कुमार, एचसी प्रदीप, अजीत, राजेश, रेशम और राजेंद्र शामिल थे। आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेशकर के रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन


महाराष्ट्र से चला ट्रक की बीच में नहीं हुई तलाशी
आरोपियों की थ्योरी मानें तो महाराष्ट्र के नांढेड़ से चला ट्रक फतेहाबाद जिले में प्रवेश के दौरान काबू कर लिया गया। महाराष्ट्र के नांढेड़ से फतेहाबाद के भूना की दूरी लगभग एक हजार किलोमीटर से अधिक है। इस दौरान लगभग चार राज्यों की सीमाएं लगती हैं और हैरानी इस बात की है कि चार राज्यों से गुजरते समय किसी भी पुलिस नाके पर ट्रक की तलाशी नहीं ली गई या कोई और बात रही। साथ ही महाराष्ट्र से तस्करी की बात इसलिए भी संदेहास्पद लग रही है कि पकड़े गए दोनों आरोपी फतेहाबाद जिले के ही रहने वाले हैं। पुलिस इन आरोपियों के तार किसी बड़े गिरोह से जुड़े होने की आशंका जता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी पर पंजाब में अफीम का मुकदमा, पिता पर भी दर्ज हैं अभियोग
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपी संतोख सिंह पर पंजाब में अफीम तस्करी का एक मामला पहले से चल रहा है और इतना ही नहीं, उसके पिता जनक सिंह पर भी इसी प्रकार के मामलों में मुकदमा दर्ज है। हालांकि पुलिस इस बारे में खुलकर कुछ भी बताने से इंकार कर रही है। सीआईए प्रभारी अनूप सिंह का साफ कहना है कि फिलहाल उनका फोकस आरोपियों से उनके स्त्रोत और ठिकाने की जानकारी लेने पर है। पिछले मुकदमों के बारे में रिमांड के दौरान पूछा जाएगा।


सीआईए टीम ने महाराष्ट्र से चले चूरापोस्त से भरे ट्रक को जांच के दौरान भूना के पास से बरामद किया है। दो लोगों को 200 किलो चूरापोस्त के सहित गिरफ्तार किया है। आगे जांच जारी है। -ओपी नरवाल, एसपी, फतेहाबाद ।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed