फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad news, hindi news,suicide

ट्रेन के आगे कूद 70 साल के बुजुर्ग ने की आत्महत्या

Mon, 18 Apr 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Mon, 18 Apr 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
जाखल दिल्ली रेल मार्ग पर रेलवे फाटक के नजदीक रविवार सुबह करीब 9 बजे 70 वर्षीय एक बुजुर्ग ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक बुजुर्ग को ट्रेन के आगे आता देख चालक ने ब्रेक लगाकर उसे बचाने का प्रयास भी किया लेकिन बचा नहीं पाया। घटना की सूचना तुरंत रेलवे पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। समाचार लिखे जाने तक मृत बुजुर्ग की पहचान नहीं हो पाई। घटना के चलते फिरोजपुर से मुंबई सेंट्रल जा रही जनता एक्सप्रेस ट्रेन करीब 20 मिनट तक रेलवे फाटक पर खड़ी रही।
विज्ञापन


 रेलवे पुलिस चौकी के एएसआई विरेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे जनता एक्सप्रेस जाखल स्टेशन से दिल्ली ओर रवाना हो रही थी कि अचानक रेलवे फाटक के नजदीक करीब 70 वर्षीय एक बुजुर्ग दौड़कर गाड़ी के इंजन के आगे खड़ा हो गया। ट्रेन के चालक सुभाष सेतिया ने बताया कि उन्होंने जैसे ही व्यक्ति को गाड़ी के आगे आया देखा तो ब्रेक लगाया लेकिन तब तक वह गाड़ी के नीचे आ चुका था। चालक ने बताया कि गाड़ी को तुरंत रोककर गार्ड को सूचित कर घटना की जानकारी स्टेशन मास्टर व रेलवे पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

रेलवे पुलिस ने मृतक की तलाशी ली तो उसकी दायिनी बाजू पर केशव चंद नाम लिखा है बुजुर्ग ने सफेद पायजामा व चेक शर्ट  पहने हुए उसके पास से संगरूर से जाखल तक का एक टिकट भी मिला है। रेलवे पुलिस चौकी प्रभारी चरण सिंह ने बताया कि बुजुर्ग ने आत्महत्या की है। मृतक की पहचान के लिए शव को अगले 72 घंटों तक टोहाना के शवगृह में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed