{"_id":"57279ba24f1c1b63705cdb2c","slug":"fatehabad-news-hindi-news-fair-in-former-fild","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों में बने तूड़ी के दर्जनों कुप जले, ग्रामीणों में हाहाकार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेतों में बने तूड़ी के दर्जनों कुप जले, ग्रामीणों में हाहाकार
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
Updated Mon, 02 May 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
गांव में लगी आग।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार शाम को चली तेज धूल भरी हवा के साथ गांव शक्करपुरा के खेतों व गांव चिल्लेवाल की आबादी वाले क्षेत्र में भयानक आग लग गई। आग लगने से खेतों में बनाए गए तूड़ी के दो दर्जन से भी ज्यादा कूप जलकर राख हो गए। जबकि शक्करपुरा के पास बनी पाल सिंह की ढाणी तक भी आग पहुंच गई। वहीं चिल्लेवाल गांव की आबादी में भी आग पहुंच गई। जिससे आधा दर्जन घर भी जल गए। आग लगने से कई किसानों के तूड़ी के कूप जलकर राख हो गए।
आग लगने ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। जाखल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को सुरक्षित किया। वहीं लोगों को आग से दूर कर इससे बचाव भी किया।
शक्करपुरा गांव के किसान फौजा सिंह ने बताया कि ढ़ाणी लक्खुवाल की तरफ से आई आग उनके खेतों में फैल गई। जिससे गांव शक्करपुरा के क्षेत्र में खेतों में बने तूड़ी के दो दर्जन से भी ज्यादा कूप जल गए। उन्होंने बताया कि आग लगने की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। लेकिन उनके गांव में गाड़ी नहीं पहुंची। जिस कारण उसके अलावा गांव के किसान देसराज, सुखदेव, प्रेम कुमार, मुख्यतार सिंह, रामप्रकाश, हरिचंद कंबोज, लक्ष्मण दास, खजान चंद, भगवान दास, कर्मचंद, ज्ञान चंद सहित अन्य कई किसानों के तूड़ी के कूप जलकर राख हो गए।
उन्होंने बताया कि एक एक कूप में कई कई एकड़ भूमि से निकली तूड़ी जमा की गई थी। अब उनके सामने पशुओं के चारे का भी संकट पैदा हो गया है। वहीं गांव चिल्लेवाल क्षेत्र में आग लगने से भी भारी नुकसान होना बताया गया है। जहां जाखल मार्केट कमेटी की दमकल गाड़ी ने आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।