फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad news, hindi news,crime in fatehabada

गांव जांडली कलां के नजदीक पूर्व सैनिक से लूट

Sat, 30 Apr 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Sat, 30 Apr 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
गांव बैजलपुर के पूर्व सैनिक इंद्र सिंह को अज्ञात बूलेरो गाड़ी में सवार तीन-चार व्यक्तियों ने लिफ्ट के बहाने गांव जांडली कलां के नजदीक 51 हजार रुपये की नगदी व दो मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। गाड़ी में सवार व्यक्तियों ने पूर्व सैनिक के साथ मारपीट की और गाड़ी नीचे फेंककर सिरसा की तरफ फरार हो गए। लेकिन घटना के एक घंटे बाद पीड़ित सैनिक ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

तब तक लुटेरे फरार हो चुके थे। जानकारी के अनुसार गांव बैजलपुर के पूर्व सैनिक हाल आबाद सिरसा निवासी इंद्र सिंह अपनी जमीन का ठेका राशि को लेकर बैजलपुर से करीब 8 बजे शुक्रवार की सांय चला था। भूना बस स्टैंड के बाहर उसके पास एक बूलोरो गाड़ी रुकी। जिसमें सवार लोगों ने सिरसा जाने वाली सड़क के बारे में पूर्व सैनिक इंद्र सिंह से पूछ लिया। जिस पर इंद्र सिंह ने स्वयं सिरसा जाने के लिए लिफ्ट मांग ली। गाड़ी में सवार लोगों ने पूर्व सैनिक अपने साथ बैठा लिया। आरोप है कि गाड़ी में सवार लोगों ने पूर्व सैनिक के साथ मारपीट की और उसके एक जेब में रखे 45 हजार और दूसरी जेब से 6 हजार एवं दो मोबाइल फोन छीनकर चलती गाड़ी से उसे फेंक दिया।
विज्ञापन

घटना के बाद पूर्व सैनिक एक ऑटो में बैठकर फतेहाबाद पहुंचा। जहां पर उन्होंने मोबाइल फोन एक व्यक्ति से लेकर घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी। लूट की सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम फतेहाबाद ने भूना पुलिस को जांच के आदेश दिए। लेकिन लूट का शिकार हुए पूर्व सैनिक ने फतेहाबाद जाकर पुलिस के पास देरी से फोन क्यों किया। यह मामला संदिग्ध बना हुआ है। शिकायत कर्ता ने बताया कि शुक्रवार की सांय को वह जमीन की निशानदेही कराकर सिरसा के लिए रवाना हुआ था। भूना बस स्टैंड पर करीब पौने 9 बजे एक बूलोरो गाड़ी में सवार लोगों ने सिरसा के लिए सड़क पूछी तो उन्होंने लिफ्ट ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

परंतु जांडली के नजदीक उसके साथ लूट की वारदात को अंजाम दे दिया गया। पुलिस बीट इंचार्ज सुरेश कुमार ने बताया कि पूर्व सैनिक इंद्र सिंह की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है। बरहाल मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। जांच प्रक्रिया के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed