फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fatehabad News, Hindi News, Crime, Holi, Murder, Fatehabad

ढोल पर नाचने को लेकर युवक की पीट-पीटकर हत्या

Sat, 26 Mar 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Sat, 26 Mar 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Fatehabad News, Hindi News, Crime,  Holi, Murder, Fatehabad
क्राइम - फोटो : fatehabad
भूना के गांव गोरखपुर में होली के हुड़दंग में ढोल पर नाचने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में गोरखपुर के दो सगे भाईयों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। घटना के बाद गोरखपुर में होली हुडदंग बंद हो गया तथा बस्ती में मातम पसर गया। उधर, गांव नहला में होली पर दबंग परिवार के लोगों ने दलित बस्ती पर हमला कर सात लोगों को घायल कर दिया। इसके बाद गांव में तनाव का माहौल है।     
विज्ञापन


गांव गोरखपुर में वीरवार को होली हुडदंग को लेकर ढोल नगाड़े बज रहे थे। युवाओं की टोलिया गांव की गलियों में घूम रही थी तथा एक-दूसरे को पकड़कर रंग गुलाल में रंगा जा रहा था। देर सायं तक यह सिलसला जारी रहा। लेकिन गांव में ढोल पर नाचने को लेकर प्रवीन कुमार और ओमप्रकाश के बीच कहासुनी हो गई। लड़ाई झगड़े में ओमप्रकाश ने आपत्तिजनक शब्द कहे तो उसको गली में सरेआम लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी। उसे अग्रोहा मेडिकल उपचार के लिए ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन


मृतक युवक के भाई विनोद कुमार की शिकायत पर गोरखपुर निवासी प्रवीन कुमार और भीम सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी सुरेंद्रा ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया है। ओमप्रकाश की हत्या लाठी, डंडों से पीटने से करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव उसके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बच्ची का बाप था मृतक
गोरखपुर निवासी 33 वर्षीय ओमप्रकाश की शादी कुछ वर्ष पहले हुई थी। उसकी तीन महीनों की एक बेटी है। घटना के बाद गोरखपुर में होली पर्व खुशियां मातम में बदल गईं।

दबंग लोगों ने किया दलित बस्ती पर हमला, तनाव
गांव नहला में दबंग परिवार के युवकों ने दलित बस्ती में होली पर जमकर हुड़दंग मचाया। इस दौरान दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया, जिसमें दलित समुदाय के सात लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं। इनको अग्रोहा मेेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर विवाद से निपटने के प्रयास किए। हमलावर मुंडी गैंग से संबंधित युवक बताए जा रहे हैं।

घायलों में राजेंद्र सिंह, पवन कुमार, महाबीर सिंह, जयपाल सिंह, जगदीश चंद्र, शीशन राम, सुनील कुमार को हमलावरों ने गंडासी व लाठियों से बेरहमी से पीटा। इनमें पवन कुमार की हालत नाजुक बताई जा रही है। नहला के ग्रामीणों ने शुक्रवार को थाना परिसर में पहुंचकर मुंडी गैंग व अन्य हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए मांग की।


नहला वासी महेंद्र सिंह, रामकुमार, हवासिंह, कृष्ण कुमार आदि ने बताया कि इस गैंग के आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई बार भूना पुलिस स्टेशन में शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन पुलिस कार्रवाई के नाम पर पीछे हट रही है। थाना प्रभारी सुरेंद्रा ने लोगों को आश्वासन दिया है कि नहला में मुंडी गैंग को किसी भी कीमत पर नहीं पनपने दिया जाएगा तथा दलित समुदाय के लोगों पर हमला करने के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed