फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fatehabad News, Hindi News, Crime, Holi, injured, Fatehabad

होली पर खूब मचा हुड़दंग, खामोश रही पुलिस

Sat, 26 Mar 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Sat, 26 Mar 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
Fatehabad News, Hindi News, Crime,  Holi, injured, Fatehabad
होली पर हुड़दंगबाजी - फोटो : fatehabad
होली पर हुड़दंगबाजी रोकने के फतेहाबाद पुलिस के दावे फेल होते नजर आए। होली पर शहर की सड़कों, गलियों, मोहल्लों में युवकों ने खूब हुड़दंग मचाया, लेकिन पुलिस खामोश रही। लोग पुलिस को फोन करते रहे, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। हुड़दंग मचा रहे युवक ट्रैक्टरों, गाड़ियों और मोटरसाइकिलों की रैली के साथ मोहल्लों में पहुंचे और डीजे बजाकर खूब शोर-शराबा किया। वहीं, होली पर्व पर शहर व आसपास के गांवों में हुई आपसी कहासुनी तथा सड़क हादसों में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। उन्हें फतेहाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


गांव घासवां में हुई आपसी कहासुनी में वजीर सिंह, बिलर सिंह और अमनदीप घायल हो गए। भूना मोड पर थ्री व्हीलर की चपेट में आने से निरंजन निवासी मलोट व बाइक फिसलने से ढिंगसरा निवासी सुलतान घायल हो गए। ढाबी कलां में आपसी कहासुनी में युवती सहित पांच लोग घायल हो गए। मोना रानी ने बताया कि उनके घर के बाहर कुछ युवक डीजे पर गाना बजाकर अश्लील हरकतें कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्हें रोकने पर युवकों ने उस पर और उसके ताऊ के पुत्र सतीश, सुरजीत आदि पर गंडासी से हमला कर घायल कर दिया। गांव दौलतपुर में दो गुटों में झगड़े में छह लोग घायल हो गए। घायलों में सोनू, प्रभुराम, सतीश, शीला, धर्मपाल और लाडोबाई शामिल हैं। घायलों ने एक-दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed