{"_id":"573775124f1c1b7b7a9199e1","slug":"fatehabad-news-hindi-news-crime-girl-abused-arrest-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ पर युवती ने बस चालक को धुना, पहुंचा थाने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ पर युवती ने बस चालक को धुना, पहुंचा थाने
अमर उजाला/ ब्यूरो, भूना
Updated Sun, 15 May 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
आरोप
- फोटो : self
बस स्टैंड पर प्राइवेट बस चालक ने एक लड़की के साथ छेड़छाड़ कर दी। चालक के व्यवहार से परेशान लड़की ने मौके पर ही चालक की जमकर धुनाई कर डाली। मौके पर खड़े लोग तमाशबीन बने रहे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया और अपने साथ थाने में ले गई। देर शाम तक पुलिस लड़की के बयान दर्ज कर रही थी।
एक प्राइवेट दवा कंपनी में सेल्स वुमन का काम करनी वाली ढाणी गोपाल की लड़की अग्रोहा से प्राइवेट बस में भूना बस स्टैंड पर पहुंची। जहां पर लड़की बस से नीचे उतरी तो प्राइवेट बस चालक अनिल उर्फ टाटिया निवासी नहला ने छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। लड़की ने पहले विरोध किया, लेकिन युवक नहीं माना। इस पर लड़की ने युवक को धुनाई शुरू कर दी। सूचना मिलने पर भूना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अपने साथ थाने में ले गई।