फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad news, hindi news, crime

पति की होने वाली थी दूसरी शादी, पत्नी पहुंची थाने

Fri, 01 Apr 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Fri, 01 Apr 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने डिंग के एक युवक की दूसरी शादी रुकवा दी। दरअसल सिरसा जिले के गांव रामगढ़ की एक युवती सुमन ने इस संदर्भ में एसपी के मार्फत भूना पुलिस को शिकायत दी थी कि उसका पति राकेश भूना के गांव ढाणी डुल्ट में छबील दास की बेटी के साथ दूसरी शादी करने जा रहा है जबकि उसका अभी राकेश के साथ तलाक नहीं हुआ है और कोर्ट में केस भी चल रहा है।
विज्ञापन


इसके बाद भूना एसएचओ के आदेश पर बीट इंचार्ज जयबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने गांव ढाणी डूल्ट में छबील दास धामू के घर जाकर अपनी बेटी का विवाह राकेश पुत्र हरफूल सिंह निवासी डिंग के साथ न करने के लिए मौखिक आदेश दिए। पुलिस ने चेतावनी दी है कि अगर गुपचुप तरीके से राकेश की शादी कर दी गई तो लड़की पक्ष व राकेश के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


क्योंकि राकेश की शादी रोकने के लिए हाईकोर्ट से लिखित स्टे आर्डर भी दिखाए गए। जिस पर ढाणी डूल्ट में धामू परिवार ने कहा कि एक लड़की की शादी कर रहे हैं, लेकिन अब विवाद संबंधित भनक लगने के बाद उपरोक्त लड़के पक्ष को विवाह करने से स्पष्ट इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है मामला :-
डबवाली तहसील के गांव रामगढ़ निवासी सुमन पुत्री बृजलाल की शादी 27 जून 2007 को डिंग निवासी राकेश पुत्र हरफूल उर्फ रूली राम के साथ हुई थी। युवती ने बताया सुसराल के लोग दहेज के लालची थे। उन्होंने शादी के मात्र तीन महीने बाद ही एक लाख रुपये की डिमांड रख दी थी जिसको उसने पिता ने तंग आकर सुसराल जनों की मांग को पूरा किया।

इस दौरान सुमन ने बेटी निशा को जन्म दिया। परंतु कुछ दिनों बाद कार लेने के लिए दबाव बनाने लगे। जिससे उसके साथ मारपीट व लड़ाई-झगड़े की घटनाएं प्रतिदिन होने लगी। युवती का आरोप है कि ससुराल वालों ने उसे धोखे में रखकर फर्जी तरीके से तलाक भी दिलवा लिया।

परंतु जब उन्हें घटना की जानकारी मिली तो न्यायालय में याचिका दायर करके ससुरालजनों के खिलाफ धोखाधड़ी व षड्यंत्र रचने का इस्तेगासा दायर किया। वहीं डबावाली न्यायालय में सास-ससुर व पति आदि के विरुद्ध दहेज व घरेलू हिंसा का मामला भी विचाराधीन है। सुमन पिछले कई महीनों से अपनी सात साल की बेटी निशा के साथ गांव रामगढ़ में अपने मायके रह रही है।

परंतु चोरी छुपे गांव ढाणी डूल्ट में 31 मार्च को एक युवती से शादी का भी कार्यक्रम निर्धारित कर लिया। जिसकी उन्हें भनक लग गई। मामले को लेकर ढाणी डूल्ट वासियों को भी राकेश के परिवार से संबंधित विस्तार से जानकारी दी है। बीट इंचार्ज ने उच्च न्यायालय के स्टे आदेश कापी लेकर ढाणी डूल्ट निवासी छबील दास धामू के परिजनों को अपनी बेटी की शादी राकेश से न करने के आदेश दिए। जिस पर उन्होंने पुलिस की बात को मान लिया है। युवती सुमन अपने परिजनों के साथ वापस रामगढ़ चली गई है।
दुल्हा नजर नहीं आया :-
सुमन रामगढ़ निवासी ने पुलिस की शिकायत दी तो बीट इंचार्ज जयबीर सिंह भारी पुलिस बल के साथ गांव ढाणी डूल्ट पहुंचे। लेकिन लड़की पक्ष के घर विवाह संबंधित तैयारी तो थी। परंतु दूल्हा व बारातियों की कोई भी गाड़ी गांव में नजर नहीं आई। जिसके बाद पुलिस ने चेतावनी देकर व राकेश डिंग निवासी के साथ अपनी लड़की का विवाह न करने का मौखिक आदेश देकर पुलिस वापस लौट आई।

क्या कहते हैं बीट इचंार्ज :-
ढाणी डूल्ट बीट इंचार्ज एसआई जयबीर सिंह ने बताया कि सुमन की शिकायत पर तुरंत गांव में जाकर शादी रुकवाने के लिए पहुंचे थे। परंतु छबील दास धामू के परिजनों ने पुलिस को स्पष्ट कहा है कि राकेश के साथ हमारी रिश्ते से संबंधी बातचीत हुई है। परंतु शादी दूसरी लड़की की है। विवाद जब तक समाप्त नहीं होता, तब तक हम अपनी लड़की की शादी नहीं करेंगे। अगर आदेशों की अनुपालना हुई थी। विवाह में शामिल लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed