{"_id":"572e34894f1c1be5715cd301","slug":"fatehabad-news-hindi-news-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामा को दिखाने के बहाने ले उड़ा फारच्यूनर गाड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामा को दिखाने के बहाने ले उड़ा फारच्यूनर गाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
Updated Sun, 08 May 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉडल टाउन में शुक्रवार शाम को गाड़ी खरीदने के बहाने एक युवक ने टोयटा फारच्यूनर गाड़ी की ट्राई ली और उसके बाद मामा को दिखाने के बहाने ले उड़ा। युवक जब गाड़ी लेकर वापस नहीं लौटा तो गाड़ी मालिक रूपन महतानी का माथा ठनका और पुलिस को सूचित किया। गाड़ी की लोकेशन जींद की तरफ मिलने के बाद फतेहाबाद पुलिस ने जींद पुलिस की मदद से पानीपत जिले के साथ लगती सीमा पर स्थित रेलवे फाटक के पास पकड़ लिया। गाड़ी को चुरा कर भागे युवक का नाम पप्पू पुत्र बिल्ला निवासी मुरादाबाद बताया गया है।
शुक्रवार देर शाम दो युवक एक स्कार्पियों गाड़ी पर हिसार में कार बेचने का धंधा करने वाले सैनी कार डीलर के मालिक रामगोपाल सैनी के साथ फतेहाबाद आए। युवक डीलर के साथ रूपन महतानी के आवास पर पहुंचे व उनकी टोयाटा फारच्यूनर गाड़ी न. एचआर 22 एफ -0011 का साढे़ 19 लाख में सौदा तय किया। सौदा तय करने के बाद चाय पीते हुए पप्पू नाम का युवक कमरे से बाहर आया और बाहर खड़े रूपन महतानी के ड्राइवर से यह कह कर फारच्यूनर की चाबी ले ली की गाड़ी का सौदा हो गया है वह अपने मामा को गाड़ी दिखा कर आता है।
ड्राइवर ने गाड़ी की चाबियां दे दी। इसके बाद पप्पू नाम का युवक फारच्यूनर लेकर भाग निकला। जब 20 मिनट तक पप्पू गाड़ी लेकर वापस नहीं लौटा तो रूपन महतानी का माथा ठनका। उसने कार डीलर रामगोपाल सैनी से कहा कि युवक का फोन लगाओ इतनी देर कैसे लग गई। रामगोपाल सैनी ने कहा कि उसके पास युवक का नंबर नहीं है। इस पर युवक के साथ आए दूसरे युवक से जब पूछा गया तो उसने कहा कि वह युवक को जानता तक नहीं है। रूपन महतानी ने स्थिति को ताड़ते हुए कार डीलर रामगोपाल सैनी व युवक को अपने घर के अंदर बुला लिया और मामले की सूचना पुलिस को दे दी।
विज्ञापन
महतानी ने घटना की जानकारी आईजी हिसार रेंज व एसपी फतेहाबाद को दी। फतेहाबाद पुलिस की एक टीम शहर थानाध्यक्ष के साथ तुरंत महतानी परिवार के घर पहुंची और पूछताछ पर ब गाड़ी के जींद की ओर जाने का पता चला। पुलिस विभाग ने वायरलेस पर तुरंत मैसेज करवा दिया व एक टीम शहर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में जींद की ओर रवाना हो गई। पुलिस टीम को अग्रोहा-बरवाला रोड पर गांव करोड़ी के पास स्थित पेट्रोल पंप पर चला की फारच्यूनर में एक हजार रुपये का तेल डलवाया गया है। जींद पुलिस को वायरलेस मैसेज मिलने के बाद गाड़ी के पानीपत की ओर जाने का पता चला तो जींद पुलिस की एक टीम फॉरच्यूनर के पीछे लग गई व रास्ते में एक रेलवे फाटक के पास गाड़ी को युवक पप्पू के साथ पकड़ लिया।
मेरठ ले जाना चाहता था गाड़ी :
जींद पुलिस को पूछताछ में जानकारी मिली की फतेहाबाद से फारच्यूनर लेकर भागा पप्पू गाड़ी को मेरठ ले जाना चाहता था। जिस स्कारपियो गाड़ी में युवक फारच्यूनर गाड़ी का सौदा करने के लिए पहुंचा था वह गाड़ी भी चोरी की बताई गई है। पकड़े गए युवक से कई चोरी की वारदातों का खुलासा हो सकता है।