{"_id":"5734d15b4f1c1ba13091a8fc","slug":"fatehabad-news-hindi-new-crime-murder-rape-child-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूर के मामा ने की छह साल की भांजी की हत्या, रेप की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूर के मामा ने की छह साल की भांजी की हत्या, रेप की आशंका
अमर उजाला/ ब्यूरो, रतिया
Updated Fri, 13 May 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
मर्डर
पंजाब के बोहा क्षेत्र से अपहरण कर रतिया लाई एक छह साल की बच्ची की उसी के दूर के मामा द्वारा हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने हत्यारोपी काला सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने गांव लधुवास के पास सेम नाले में दबे बच्ची के शव को भी बरामद कर लिया है। आरोपी काला सिंह मृतक बच्ची का दूर का मामा बताया गया है।
मृतक बच्ची के शरीर पर चोटों के निशान के कारण दुराचार की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच रही है। बच्ची के परिजनों ने पंजाब के बोहा थाने में आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला पहले ही दर्ज करवाया हुआ था। इसी सिलसिले में पंजाब पुलिस की एक टीम रतिया पहुंची हुई थी।
बुधवार को पंजाब के गांव आलुपुर मदरा से एक छह वर्षीय बच्ची लापता हो गई थी। बच्ची के पिता महमा सिंह ने अपने ही एक रिश्तेदार रूपावाली निवासी काला सिंह के खिलाफ अपहरण करने का मामला दर्ज करवाया था। इसी सिलसिले में बोहा पुलिस के एसएसओ प्रीतम पाल की अगुवाई में एक टीम वीरवार को रतिया आई हुई थी। पंजाब पुलिस ने शक के आधार पर रतिया की धर्मशालाओं और अन्य होटलों में बच्ची की तलाश की।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस ने रतिया के रूपांवाली निवासी काला को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की। पूछताछ में काला सिंह ने कबूला कि उसने बच्ची की हत्या कर नाले के पास जमीन में दबाया है। काला की निशानदेही पर पुलिस ने उक्त जगह की खुदाई की तो वहां से बच्ची का शव बरामद हुआ।
रतिया के एसएचओ रूपेश चौधरी ने बताया कि पंजाब के बोहा क्षेत्र से उक्त बच्ची को काला सिंह अपहरण कर ले गया था। वह बच्ची के परिजनों को जानता था। पंजाब के आलमपुर मंदरा गांव से एक शादी समारोह के दौरान उसने बच्ची का अपहरण किया और पंजाब बॉर्डर के आसपास रतिया ले जाकर उसकी हत्या कर दी। पंजाब पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में ले लिया और अपने साथ बोहा ले गई।
बच्ची की हत्या की वजह अभी पता नहीं चल पाई है। घटनास्थल पर पर बच्ची का शव जिस हालत में मिला है, उससे बच्ची के साथ अपहरण और रेप के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।