{"_id":"5740ac014f1c1b9776ac6eb3","slug":"fatehabad-hindi-news-crime-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरण में आई लड़की संग दुष्कर्म, समझौते के लिए आए सरपंच पुलिस से उलझे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जागरण में आई लड़की संग दुष्कर्म, समझौते के लिए आए सरपंच पुलिस से उलझे
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
Updated Sun, 22 May 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जागरण में आई लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित लड़की की मां की शिकायत पर जब महिला थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू की तो सरपंच सुभाष चंद्र थाना प्रभारी से उलझ पड़े। इसके बाद महिला थाना प्रभारी पुष्पा सिहाग ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के आरोप में शहर थाने में शिकायत दी। इसके बाद शहर पुलिस ने सरपंच के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार एक गांव में एक महिला अपनी बेटी को लेकर बहन के घर जागरण में आई थी। आरोप है कि रात में पंजाब निवासी महेंद्र ने उसके दुष्कर्म किया। इसमें उसके दो साथी गेरा और गोप्ताराम ने भी साथ दिया। पीड़ित लड़की की मां ने इस संबंध में महिला थाना पुलिस को शिकायत दी। महिला थाना प्रभारी ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। महिला थाना प्रभारी पुष्पा सिहाग के अनुसार जब कार्रवाई की जा रही थी तो सरपंच सुभाष चंद्र ने समझौते का दबाव डाला। इस मामले को लेकर पुष्पा सिहाग और सरपंच आपस में उलझ गए। इसके बाद महिला थाना प्रभारी ने इस संबंध में शहर पुलिस में शिकायत दी कि सरपंच ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाई है। जिसके बाद शहर पुलिस ने सरपंच सुभाष के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।