{"_id":"5740ae8f4f1c1b6f64ac7e2d","slug":"fatehabad-hindi-news-crime-ransom","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार के अपहरण का प्रयास, ग्रामीणों ने छुड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकानदार के अपहरण का प्रयास, ग्रामीणों ने छुड़ाया
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
Updated Sun, 22 May 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
टोहाना में थाना में अपहरण के प्रयास की शिकायत देने पहुंचे जरनैल व अन्य दुकानदार।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंची चौक स्थित एक दुकानदार को कुछ लोगों द्वारा मारपीट कर अपहरण के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोग दुकानदार जरनैल सिंह को उसकी दुकान से उठाकर बढ़ईखेड़ा ले गए थे जहां उसे कुछ ग्रामीणों ने छुड़वाया। दुकानदारों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में दुकानदार जरनैल सिंह ने बताया कि वह वाहनों के क्रय-विक्रय का काम करता है। दोपहर साढे़ ग्यारह बजे जब वह दुकान पर बैठा था तो पास की दुकान सुरेंद्र टाइपिस्ट के पास गाड़ी पर सवार होकर सात- आठ बदमाश आए और गाड़ी के रजिस्ट्रेशन को लेकर झगड़ा करने लगे। जब वह बीच बचाव में आया तो आरोपी उससे ही मारपीट करने लगे। इसी बीच आरोपी जबरदस्ती उसे खींचकर फीगो गाड़ी में डाल दिया तथा गांव बिढाईखेडा ले गए। वहा पर कुछ ग्रामीणों ने उसे छुड़वाया। इस मामले को लेकर दुकानदार कर्मवीर सैनी, हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल प्रधान राजेंद्र ठकराल, सुरेंद्र, अशोक मेहता, वीनस, भूरिया आदि दर्जनो लोग कार्रवाई करने की मांग को लेकर थाना शहर पंहुचे। जहां आरोपियो के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए शिघ्र कार्रवाई न होने पर रोड जाम करने की चेतावनी दी।
क्या कहते है थाना शहर प्रभारी
इस बारे में थाना शहर प्रभारी हरबंस लाल ने बताया कि दुकानदार अपहरण मामले की शिकायत लेकर उनके पास आए है तथा मामले की जांच की जा रही है। जो भी मामला सामने आएगा उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।