फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, hindi news, crime, election

प्रत्याशी का पति बांट रहा था शराब, साथी संग गिरफ्तार

Sun, 22 May 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Sun, 22 May 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
fatehabad, hindi news, crime, election
पैसे और शराब बांटते पकड़े गए प्रत्याशी का पति और उसका साथी। - फोटो : bureau
नगर परिषद चुनाव से एक दिन पहले वोटरों को खरीदने के खेल में वार्ड नंबर-1 से प्रत्याशी का पति और एक अन्य युवक फंस गए हैं। पुलिस ने आरोपी युवकों को गाड़ी शराब, चुनावी बैनर और नोटों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान वार्ड नंबर-एक से निशा अरोड़ा के पति अंकुश अरोड़ा निवासी शक्ति नगर फतेहाबाद और उसका साथी सुनील कुमार निवासी बड़ोपल के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों पर थाना शहर फतेहाबाद में 171ई/34 आईपीसी तथा एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली कि शक्ति नगर में वोटरों को लुभाने के लिए पैसे और शराब बांटी जा रही है। सूचना पर पुलिस ने दबिश दी तो एक सफेद रंग की स्पार्क गाड़ी एचआर-20आर-6303 खड़ी थी। साथ ही इसके चारों तरफ भीड़ लगी थी। पुलिस टीम ने मौके पर  दबिश दी और कार में बैठे दोनों युवकों को काबू करके उनके कब्जे से 21 बैनर, जिन पर निशा अरोड़ा का नाम छपा था, 84 बोतल देशी शराब, 48 बियर की बोतल तथा 20 हजार रुपये के करेंसी नोट बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed