फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, firing, boy ran away, one boy injured, fatehabad, harayana

पुरानी कहासुनी में युवक पर फायरिंग, आरोपी फरार

Sun, 11 Dec 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Sun, 11 Dec 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
fatehabad, firing, boy ran away, one boy injured,   fatehabad,  harayana
घटना स्थल पर बिखरा हुआ खून व टूटे हुए शीशे। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

 ढक्की बस्ती भूना में शुक्रवार की देर रात करीब 10 बजे मामूली कहासुनी में एक युवक ने दूसरे युवक (टिंकू) पर हमला बोल दिया। आरोप है कि जैसे जान बचाने के लिए युवक भागने लगा तो उसे गोली मार दी गई। घटना के बाद हमलावर मौके से भाग गया। घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना में भर्ती करवाया। जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर वारदात स्थल का निरीक्षण भी किया। शनिवार की दोपहर को सीन ऑफ क्राइम फतेहाबाद के इंचार्ज डॉ. जोगिंद्र सिंह के नेतृत्व की टीम ने मौके पर पहुंचकर विभिन्न घटना स्थल के पहलुओं की जांच की। पुलिस ने घायल के ब्यान लेने के लिए अग्रोहा टीम को भेजा है।
विज्ञापन



 गोली लगने से घायल 20 वर्षीय टिंकू और उसके दोस्त विक्रम कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात्रि ठीक पौने 10 बजे आरोपी युवक अपनी शादी के कार्ड देने के लिए ढक्की बस्ती निवासी राजू फैंशी के घर आया था। घायल का आरोप है कि आरोपी ने शादी का निमंत्रण देने के लिए उन्हें राजू के घर बुला लिया। जैसे ही वह अपने दोस्त के साथ वहां पहुंचा तो आरोपी युवक पुराने मामले के कहासुनी को लेकर उसके साथ गाली-गलौच करने लगा। जब उसने इन बातों का विरोध किया, तो उसके साथ मारपीट करने लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिंकू का आरोप है कि जब वह बचने के लिए भागने लगा तो आरोपी युवक ने अवैध पिस्तौल से उस पर दो फायर किए। इससे एक गोली पांव और एक हाथ में लग गई। हमला करने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। खून से लथपथ टिंकू को उसके दोस्त विक्रम कुमार ने अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद टिंकू को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। टिंकू ने कहा कि आरोपी युवक के साथ कई दिन पहले मामूली कहासुनी हुई थी। इसको लेकर उस पर हमला किया गया है।


क्या कहती है पुलिस :-
भूना थाना के एसआई रामभगत सिंह और महेंद्र सिंह ने बताया कि टिंकू को चोटें लगी है या गोली, इसको लेकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। सीन ऑफ क्राइम टीम को भी मौके पर बुलाकर जांच करवाई जा रही है। घायल टिंकू के बयान अग्रोहा से लेने के लिए पुलिस टीम गई है। बयान प्रक्रिया के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उन्हें काबू किया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed