{"_id":"58b31a8c4f1c1bbf56830f79","slug":"fatehabad-criminal-arrest-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू की नोक पर लूट का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाकू की नोक पर लूट का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Sun, 26 Feb 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
घायल दुकानदार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भट्टूमंडी में शनिवार देर शाम हिसार रोड पर स्थित टाऊन सेंटर में जोड़ा ज्वैलर्स की दुकान में एक नकाबपोश युवक ने चाकू की नोक पर लूट का असफल प्रयास किया। दुकान मालिक प्रह्लाद राय की चौकसी से लूट का अंजाम सफल नहीं हो सका।
शनिवार देर शाम काले कपड़े पहने एक नकाबपोश युवक उसकी दुकान पर आया। दुकान में प्रवेश करते ही दुकान मालिक प्रह्लाद राय पर चाकू से हमला कर दिया। दुकानदार एक बार तो अचानक हुए हमले से हक्का-बक्का रह गया, लेकिन बहादुरी से काम लेते हुए उसने लुटेरे का हाथ पकड़ लिया। हाथापाई में युवक के हाथ से चाकू गिर गया।
विज्ञापन
युवक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन दुकानदार ने उसे मजबूती से पकड़ लिया। युवक ने अपने आपको छुड़ाने के लिए उसकी कलाई को दांतों से काट खाया। दुकानदार द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और युवक को धर दबोचा।
विज्ञापन
वहीं किसी ने पुलिस को फोन कर दिया और पुलिस ने युवक को पकड़ कर हिरासत में ले लिया। दुकानदार प्रह्लाद राय ने बताया कि उक्त युवक वह नहीं जानता, लेकिन उसका इरादा लूट का ही हो सकता है। समय रहते वह सतर्क नहीं होता तो कोई बड़ी घटना घट सकती थी। इस बारे मेें जांच अधिकारी कुलदीप सिंह एएसआई ने बताया कि पकड़े गया आरोपी युवक संदीप पुत्र दीवान चंद निवासी भाणा (हिसार) का है। जिसे धारा 394, 511 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।