{"_id":"57d2fda94f1c1ba83031b815","slug":"fatehabad-crime-news-road-accident-husband-wife-injured-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, दंपति घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, दंपति घायल
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Fri, 09 Sep 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
तलवाड़ा रोड पर गुरुवार दोपहर बाद एक कार और बाइक की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। भिड़ंत में बाइक सवार दंपति को काफी चोटें लगी, जबकि उनके साथ उनकी छह महीने की एक बच्ची हादसे में बाल-बाल बच गई। घायलों को तुरंत जाखल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां पुलिस ने घायलों के बयान लेकर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
जाखल के तलवाड़ा रोड पर बाइक सवार दंपति जगराज सिंह निवासी गांव ढ़ींढ़सा मूनक अपनी पत्नी रमनदीप कौर व एक छह महीने की बच्ची के साथ गांव तलवाड़ी स्थित अपने ससुराल से वापस आ रहा था। रास्ते में जाखल गांव की नायक बस्ती के मुख्य गेट के सामने वहां पर अचानक सामने आई कार के साथ बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। आमने सामने हुई टक्कर से बाइक सवार दंपति दूर जा गिरा। जिससे उन्हें चोटें लगी। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को उठाया और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर घायलों के बयान लिए। पुलिस के एसआई ओमप्रकाश ने कहा कि घायलों की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन