फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, crime news, criminal , arrest, captured car, fatehabad, harayana

कार समेत अवैध पटाखे जब्त, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 09 Oct 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Sun, 09 Oct 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
fatehabad, crime news, criminal , arrest, captured car, fatehabad,  harayana
रतिया में अवैध पटाखे रखने के आरोपी को कोर्ट में पेश करने ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

बिना लाइसेंस के पटाखे बेचने वालों पर रतिया पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। देर रात्रि रतिया से पंजाब में बिना लाइसेंस केढाई क्विंटल पटाखे लेकर जा रहे एक दुकानदार को रतिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रतिया थाने में मामला दर्ज कर लिया है।


नागपुर चौकी इंचार्ज साधुराम को गुप्त सूचना मिली थी कि पंजाब के गांव आलुपुर निवासी एक दुकानदार रतिया से बिना लाइसेंस के भारी मात्रा में पटाखे लेकर कार में आलुपुर की तरफ जा रहा है, जिस पर चौकी इंचार्ज ने अपनी टीम के साथ नागपुर बस स्टैंड के पास नाकेबंदी कर दी। इसी दौरान एक इनोवा गाड़ी रतिया की तरफ से आई तो चौकी इंचार्ज साधु राम ने शक के आधार पर रुकवाकर चेक किया। तलाशी के दौरान गाड़ी से काफी मात्रा में बिना लाइसेंस के अवैध पटाखे मिले, जिस पर आरोपी जसपाल निवासी आलुपुर से पटाखों का लाइसेंस और बिल मांगा तो वह बिल नहीं दिख पाया।
विज्ञापन



ये पटाखे हुए बरामद
 पुलिस टीम ने युवक को काबू करके उसके कब्जे से 360 नाइट ब्यूटी बंब, 180 बंब 7 शूूटर,  40 टॉर्च म्यूजिकल, 650 बंब केन, 500 पो. टोप स्नेपर बंब, 350 बंब हेलिकॉप्टर, 00 बंब डाइनामैटिक, 120 बंब किंगपरीटा,  350 निकटी बंब, 200 बंब आइटम बंब,  650 बंब कृष्णा जेठी, 110 माइक्रो क्लासिक बंब, 2600 मिनी बुल्ट बंब,  432 ग्रीन फ्लेशी बंब, 600 फुलझड़ी, 56000 पटाखे राजा इलेक्ट्रिक क्रेक्स तथा 73000 पटाखे तुर्की क्रेक्स सहित सप्लाई मे प्रयुक्त इनोवा गाड़ी सहित बरामद किए हैं, जिनका वजन किया तो वह पौने तीन क्विंटल हुआ था। आरोपी के खिलाफ थाना रतिया में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed