फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, crime news, accident, bike, road accident, 2 dead, harayana

अलग-अलग हादसों में दो की मौत, एक महिला गंभीर

Sun, 18 Sep 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Sun, 18 Sep 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 जिले में शनिवार को दो अलग अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा एक हादसे में मृतक की पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे गंभीरावस्था के चलते भूना के स्वास्थ्य केंद्र से अग्रोहा रेफर कर दिया गया। दूसरी घटना में में गांव नकटा के एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिए हैं।   पहली घटना भूना के टोहाना रोड पर लिंकन कॉटन फैक्ट्री के पास घटी। इसमें एक कैंटर और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई।

मृतक की पहचान गांव दमकौरा निवासी बलविंद्र के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बलविंद्र अपनी पत्नी मीना देवी को दवाई दिलवाकर भूना से वापस अपने गांव की ओर जा रहा था कि भूना से महज एक किलोमीटर दूर उसकी बाइक की सामने से आ रहे कैंटर से टक्कर हो गई। आसपास के लोगों ने दोनों को उठाकर भूना के स्वास्थ्य केेंद्र में पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने बलविंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसकी पत्नी मीना देवी की हालत गंभीर होने के चलते उसे अग्रोहा रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसएचओ बिमला देवी औरबीट इंचार्ज एएसआई गुलाब सिंह ने मौके पर पहुंचकर कैंटर को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फतेहाबाद भेज दिया। एसएचओ ने बताया कि कैंटर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। लेकिन चालक मौके से फरार हो गया है। एक अन्य घटना में गांव नकटा निवासी एक व्यक्ति की भी मौत हो गई।  गांव नकटा निवासी बलदेव गांव बनावाली में टेलर का काम करता था। शुक्रवार देर सायं अपना काम खत्म करके बनावाली से वापस अपने गांव नकटा लौट रहा था कि गांव नकटा के पास एक ट्रक चालक उसे टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। टक्कर से बलदेव की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक की पहचान मानकपुर निवासी सुखदेव के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों मामलों में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed