Fatehabad: चीफ स्किल ऑफिसर ने बिल पास कराने की एवज में मांगे पांच लाख, एसीबी ने साथी महिला को किया गिरफ्तार
हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) को शिकायत देने वाले रिंकू मनचंदा ने आज मीडिया के माध्यम से बड़ा खुलासा करते हुए भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारी का नाम लिया है। रिंकू मनचंदा ने आरोप लगाते हुए बताया कि हरियाणा कौशल विकास मिशन पंचकूला के सीएसओ डा. दीपक शर्मा द्वारा यहां भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहाबाद के मॉडल टाऊन व हिसार में स्किल्स सेंटर चलाने वाले व्यक्ति की शिकायत पर पंचकुला के हरियाणा कौशल विकास मिशन के भ्रष्टाचारियों पर हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की कार्रवाई हुई। रिश्वत लेते एक महिला को गिरफ्तार करने के साथ ही उक्त विभाग के बड़े अधिकारी का नाम भी भ्रष्टाचार में संलिप्त होने का खुलासा भी हुआ।
हरियाणा कौशल विकास मिशन पंचकूला में भ्रष्टाचार
बताया जा रहा है कि ऊंचा रसूक रखने के कारण अब उक्त बड़ा अधिकारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) पर ऊपर से दबाव बनवाकर बचने की कोशिश कर रहा है। इस पूरे प्रकरण में हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) को शिकायत देने वाले रिंकू मनचंदा ने आज मीडिया के माध्यम से बड़ा खुलासा करते हुए भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारी का नाम लिया है। रिंकू मनचंदा ने आरोप लगाते हुए बताया कि हरियाणा कौशल विकास मिशन पंचकूला के सीएसओ डा. दीपक शर्मा द्वारा यहां भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है।
बिल पास करवाने की एवज में पांच लाख रुपये की डिमांड
उन्होंने बताया कि संबंधित विभाग की ओर मेरा 40 लाख रुपये का बिल बकाया है। जिसे पास करवाने के लिए वह लंबे समय से चक्कर काट रहे हैं, लेकिन बिल पास नहीं किया जा रहा था। ऐसे जब उन्होंने सीएसओ डा. दीपक शर्मा से बात की तो उन्होंने बिल पास करवाने की एवज में पांच लाख रुपये की डिमांड की। इस संदर्भ में डा. दीपक शर्मा ने पूनम चौपड़ा नामक महिला से मिलने को कहा। जब वह पूनम चौपड़ा से मिले तो, उक्त महिला ने बताया कि दिल्ली के विकासपुरी की रहने वाली है।
रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
उसके दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों में स्किल्स सेंटर है और उसके सिलसिले में उसका पंचकूला सहित अन्य राज्यों में आना जाना रहता है। रिंकू ने बताया कि महिला की बातों पर विश्वास करते हुए उन्होंने डा. दीपक शर्मा द्वारा मांगे गए 5 लाख रुपये में से दो लाख रुपये दे दिए। जबकि बाकि तीन लाख रुपये बाद में देने को कहा। इसके बाद उन्होंने इसकी पूरी जानकारी सबूतों के समेत हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो को दी। जिसके आधार पर एसीबी ने जाल बिछाकर गत दिवस पूनम चौपड़ा को पंचकुला के सेक्टर-3 में तीन लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
ऑफिसर डा. दीपक शर्मा एसीबी पर ऊपर से दबाव बना रहा
रिंकू मनचंदा ने बताया कि रिश्वत की रकम लेने वाली पूनम के कई बड़े अधिकारियों के साथ तालमेल हैं। रिंकू मनचंदा का कहना है कि हालांकि हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो ने महिला को गिफ्तार कर आगामी कार्रवाही शुरू कर दी है, लेकिन रिश्वत के इस मुख्य सूत्रधार सीएसओ डा. दीपक शर्मा पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है, क्योंकि उन्हें पता चला है कि हैड ऑफिसर डा. दीपक शर्मा एसीबी पर ऊपर से दबाव बनवा रहा है, ताकि वह बच सके।
फर्जी डॉक्यूमेंट के आधार पर यह नियुक्ति प्राप्त की
रिंकू मनचंदा ने एक रोचक तथ्य की जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2016 में सीएसओ डा. दीपक शर्मा ने विभाग की एक रिक्युर्मेंट के तहत ज्वाइनिंग की थी और अपने ऊंचे रसूक के चलते विभाग में लगातार मनमानी करता आ रहा है, जबकि हरियाणा सरकार के ह्युमन रिसोर्सेज विभाग द्वारा जांच पड़ताल में पाया गया है कि डा. दीपक शर्मा ने गलत तरीके से व फर्जी डॉक्यूमेंट के आधार पर यह नियुक्ति प्राप्त की थी।
सरकार की तनख्वाह को डकार रहा
इस संदर्भ में संबंधित विभाग को 11 अप्रैल 2023 को पत्र जारी कर सूचित किया गया तथा डा. दीपक शर्मा पर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए थे, लेकिन इतने दिनों में डा. दीपक पर कोई कार्यवाहीअमल में नहीं लाई गई। रिंकू मनचंदा ने कहा कि सरकार की गाईड्स लाईन को दरकिनार कर गलत ढंग से नौकरी हथियाने वाला डा. दीपक शर्मा लम्बे अरसे से ना केवल सरकार की तनख्वाह को डकार रहा है, बल्कि बड़े स्तर पर रिश्वतें लेकर अपनी तिजोरियां भर रहा है और सरकार को बदनाम कर रहा है। रिंकू मनचंदा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल व हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो से अपील की है कि इस भ्रष्ट अधिकारी डा. दीपक शर्मा के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाही कर सलाखों के पीछे डाला जाए।