{"_id":"58b862da4f1c1b8759830bf2","slug":"fatehabad-bank-passward-atm-card-fraud-8-lakhs-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक के एटीएम कार्ड का पासवर्ड पूछ साढ़े 8 लाख रुपये की धोखाधड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक के एटीएम कार्ड का पासवर्ड पूछ साढ़े 8 लाख रुपये की धोखाधड़ी
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Thu, 02 Mar 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जाखल की रेलवे कॉलोनी निवासी एक रिटायर्ड कर्मचारी से उसके बैंक खाते का एटीएम कार्ड पासवर्ड पूछकर साढ़े 8 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यक्ति ने मामले की शिकायत पुलिस को देते आरोपी को काबू करने की मांग की है वहीं पुलिस ने मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर धोखाधड़ी की जांच शुरू कर दी है।
रेलवे कॉलोनी निवासी गमदूर सिंह पुत्र जंगीर सिंह ने बताया कि वह रेलवे में कांटा कर्मचारी के पद से कुछ समय पहले सेवानिवृत्त हुआ था। इस दौरान उसे मिला पैसा उसने जाखल के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के अपने बचत खाता में रखा हुआ था। गत 24 नवंबर 2016 को उसके पास एक मोबाइल नंबर 7281080245 से एक फोन कॉल आई। जिसमें कॉल करने वाले व्यक्ति ने अपने आपको एसबीआई बैंक का कर्मचारी बताया और कहा कि उसका नया एटीएम कार्ड जारी किया जाना है, इसके लिए अपने एटीएम कार्ड का पुराना पासवर्ड बताना पड़ेगा। गमदूर सिंह ने बताया कि फोन करने वाले व्यक्ति को बैंक कर्मचारी समझकर उसने अपने पासवर्ड बता दिया। कुछ दिन पूर्व जब वह बैंक में खाते से रुपये निकलवाने गया तो पाया कि करीब साढ़े 8 लाख रुपये की राशि गायब थी।
विज्ञापन
खाते में केवल 45 हजार रुपये ही शेष था। इस पर उसने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस थाना के एएसआई सुरेश कुमार ने इसकी बैंक में जांच करवाई तो पाया कि 5 फरवरी 2017 से पाई। मामले की छानबीन करवाई तो पता लगा कि उसके खाते से ऑनलाइन राशि ट्रांसफर की गई है। जिसमें अज्ञात व्यक्ति ने प्राइवेट कंपनियों से हजारों रुपये की खरीदारी की है तो वहीं राशि का ऑनलाइन ट्रांसफर भी किया गया है। यही नहीं अज्ञात व्यक्ति ने खाते का इस्तेमाल रेलवे टिकट बुक करने के अलावा टैक्सी बुक करने में भी किया है।
विज्ञापन
मोबाइल नंबर के आधार पर कर रहे तलाश
जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने कहा कि मोबाइल नंबर को ट्रेसिंग पर लगाया गया है। मोबाइल नंबर के आधार पर ही संबधित व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। उम्मीद है जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।