फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, 2 children , lost, with father, police, harayana

दो बच्चों सहित पिता लापता

Sat, 11 Feb 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Sat, 11 Feb 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
fatehabad, 2 children , lost, with father, police, harayana
लापता युवक सत्यप्रकाश व उसके पुत्रों करण व मनजीत के चित्र । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
शहर फतेहाबाद से 7 किलोमीटर दूर फतेहाबाद-भट्टूकलां मार्ग पर स्थित गांव ढिंगसरा के पास स्थित ढाणी निवासी युवक सत्यप्रकाश (32) अपने दो बच्चों 10 वर्षीय करण और 8 वर्षीय मंजीत के साथ शुक्रवार शाम को 4 बजे से अपने घर से लापता है।

उसकी बाइक गांव ढिंगसरा से 5 किमी दूर से गुजरने वाली फतेहाबाद ब्रांच नहर के किनारे पर गांव किरढान के पास लावारिस खड़ी मिली। युवक सत्यप्रकाश के बच्चों सहित लापता होने और बाइक नहर किनारे मिलने की सूचना के बाद भट्टूकलां पुलिस एसएचओ मुकेश बेनीवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से नहर में सत्यप्रकाश और उसके बच्चों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने फतेहाबाद-भट्टूकलां रोड पर फतेहाबाद ब्रांच नहर पर जाल भी बांध दिया है।
विज्ञापन



नहर किनारे पुलिस के साथ मौजूद सत्यप्रकाश के पिता मनीराम ने बताया कि सत्यप्रकाश शुक्रवार शाम को 4 बजे दो बच्चों करण और मंजीत के साथ बाइक से गांव ढिंगसरा में स्थित मनसागर धाम में माथा टेकने गया था। जब काफी देर तक वह घर वापस नहीं लौटा तो उसने ग्रामीणों के साथ सत्यप्रकाश की तलाश शुरू कर दी। मनीराम ने बताया की जब वे फतेहाबाद ब्रांच के किनारे पर चलते गांव किरढ़ान के पास पहुंचे तो सत्यप्रकाश की बाइक नहर किनारे लावारिस खड़ी मिली। मनीराम ने बताया कि उनके घर में किसी तरह को कोई झगड़ा नही था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed