{"_id":"58cad48e4f1c1bb22132a151","slug":"faridabad-cia-raided-in-fatehabad-arrested-three-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद सीआईए ने फतेहाबाद में मारा छापा, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फरीदाबाद सीआईए ने फतेहाबाद में मारा छापा, तीन गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
Updated Thu, 16 Mar 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद सीआईए की टीम वीरवार अलसुबह फतेहाबाद में छापा मारकर धर्मशाला रोड से तीन युवकों को गिरफ्तार कर फरीदाबाद ले गई। जानकारी के अनुसार फरीदाबाद में मुथूट फाइनेंस पर नकली सोना गिरवी रखकर लोन लेने का मामला है। कंपनी की शिकायत पर ही फरीदाबाद पुलिस ने इस कार्यवाही को अंजाम दिया है। आरोपी की पहचान धर्मशाला रोड निवासी राजेश सोनी, दीपक और मुकेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन
राजेश फरीदाबाद में प्रॉपर्टी का कारोबार करता था और इसी दौरान उसने जरूरत पड़ने पर कुछ सोना मुथूट फाइनेंस में गिरवी रखकर लोन लिया था। बाद में कंपनी ने जब सोने की जांच करवाई तो सोना नकली निकला। जिस पर मुथूट फाइनेंस के स्थानीय अधिकारियों ने राजेश के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया। वीरवार की अलसुबह पहुंची फरीदाबाद सीआईए की टीम ने सिटी पुलिस के स्थानीय अधिकारियों को साथ लेकर धर्मशाला रोड स्थित राजेश के घर पर रेड की और उसे गिरफ्तार कर अपने साथ फरीदाबाद ले गई। छापामारी की पुष्टि सिटी एसएचओ सुरेंद्र कंबोज ने की है।
विज्ञापन