फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Electricity corporation raided house then landlord died in Fatehabad

Fatehabad: घर पर बिजली निगम की रेड हुई तो मकान मालिक ने तोड़ा दम, लोगों में मचा हड़कंप

Tue, 25 Apr 2023 02:36 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 25 Apr 2023 02:36 PM IST
सार

नगर परिषद के उप प्रधान प्रतिनिधि बलदेव सैनी ने मौके पर पहुंचकर परिजनो से बात की और कहा कि यदि वे कर्मचारी थे तो यूं किसी के घर में बिना आइडेंटिटी कार्ड जाना सही नहीं है। पहले लोगों को बताएं, फिर चेकिंग की जानी चाहिए, यह गलत हुआ है।

विज्ञापन
Electricity corporation raided house then landlord died in Fatehabad
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहाबाद के टोहाना की आदर्श कॉलोनी में मंगलवार सुबह घर में चेकिंग के लिए गई बिजली निगम की टीम को देखकर मकान मालिक की मौत हो गई। घटना के बाद कॉलोनी में हड़कंप मच गया और निगम के प्रति रोष हो गया। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम हेतु नागरिक अस्पताल में ले जाया गया है जहा पुलिस कार्रवाई कर रही है। वहीं काफी संख्या में लोग इकट्ठे होकर थाने पहुंचे। 

विज्ञापन


पुलिस मिली जानकारी के अनुसार
जानकारी के अनुसार शहर की आदर्श कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय काका सैनी हलवाई का काम करता था। वार्ड 15 के पार्षद सतीश कुमार ने बताया कि उन्हें परिवारजनों से पता चला है कि सुबह बिजली निगम की टीम के चार लोग जब उसके घर में आए, काका बाथरूम में नहाने गया हुआ था। चारों में दो लोग बाहर रुक गए और दो लोग सीधे छत पर चढ़ गए।  
विज्ञापन


परिजनों ने की कार्रवाई की मांग
काका सैनी की पत्नी उनको देखकर पीछे चली गई। बाद में उसने आवाज दी तो काका सैनी भी बाथरुम से निकलकर छत पर गए। पार्षद ने बताया कि परिवार जनों अनुसार वहां पर महिला और कर्मचारियों में बहस बाजी व हाथापाई देखकर अचानक काका सैनी को घबराहट हुई और वह वहीं गिर पड़ा। उधर परिजन व लोग तुरंत काका को लेकर अस्पताल पहुंच गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के परिजनों ने कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना आई कार्ड आए कर्मचारी- बलदेव
नगर परिषद के उप प्रधान प्रतिनिधि बलदेव सैनी ने मौके पर पहुंचकर परिजनो से बात की और कहा कि यदि वे कर्मचारी थे तो यूं किसी के घर में बिना आइडेंटिटी कार्ड जाना सही नहीं है। पहले लोगों को बताएं, फिर चेकिंग की जानी चाहिए, यह गलत हुआ है। मृतक के भाई ने बताया कि वह सुबह ट्राली लेने खेत मे गया हुआ था, उसे उसके भाई का फोन आया और काका ने सारी बात बताई तो उसने चारों को बाहर निकालने को कहा, लेकिन तभी वह अचानक नीचे गिर पड़ा।


बिजली निगम के एसडीओ नत्थूराम ने बताया कि उनकी टीम जेई के नेतृत्व में कार्यवाही के लिए गई थी। टीम ने परमिशन लेकर मकान मे एंट्री की थी और कोई हाथापाई नहीं हुई। टीम का एक सदस्य चेकिंग के लिए छत पर गया, पीछे मकान मालिक भी था जिसकी मौत हुई है। चेकिंग के दौरान जब अचानक मकान मालिक गिरा तो उसे कर्मचारियों ने प्राथमिक इलाज दिया तथा सांस देने की कोशिश भी की, लेकिन बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed