{"_id":"5883a5c64f1c1b116eefe185","slug":"district-spokesman-of-25-million-fraud-two-people-sue-police-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनेलो जिला प्रवक्ता से 25 लाख की धोखाधड़ी, दो लोगों पर मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इनेलो जिला प्रवक्ता से 25 लाख की धोखाधड़ी, दो लोगों पर मामला दर्ज
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहाबाद
Updated Sat, 21 Jan 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
इनेलो जिला प्रवक्ता प्रमोद बजाज।
- फोटो : fatehabad
इनेलो प्रवक्ता प्रमोद बजाज से पंचकूला के दो ट्रेवल एजेंटों द्वारा ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर तथा किसी दूसरे की गाड़ी बेचकर रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। पूरी पेमेंट करीब 25 लाख रुपये की है। मामला एक साल पुराना है। शहर थाने में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। आरोपियों की पहचान पंचकूला निवासी गौरव व मुकेश गोयल के रूप में हुई है।
पुलिस को दी शिकायत में इनेलो प्रवक्ता प्रमोद बजाज ने बताया कि उनके बच्चे जीरकपुर में पढ़ते हैं और वह उनके पास आते-जाते रहते हैं। यहीं पर उनकी मुलाकात ट्रेवल एजेंट मुकेश व गौरव से हो गई। प्रमोद बजाज ने बताया कि समय के साथ उनकी इन दोनों लोगों से दोस्ती हो गई। इस कारण 23 जनवरी 2016 को गौरव ने उनसे एक लाख रुपये ले लिए तथा लेनदेन चालू कर दिया।
प्रमोद बजाज ने आरोप लगाया कि इसके बाद 10 मार्च 2016 को गौरव ने उनको एक गाड़ी बेच दी, जिसकी पूरी पेमेंट 12 लाख रुपये प्रमोद ने उनको दे दी। इस गाड़ी को लेकर बाकायदा एक लिखित एग्रीमेंट रखा गया था कि यह गाड़ी एक साल के लिए थी और बाद में गौरव अपने रुपये वापस देकर गाड़ी ले लूंगा। इसके बाद गौरव व मुकेश ने उनको झांसा दिया कि उनका एक भाई आस्ट्रेलिया रहता है। अगर 13 लाख रुपये दो तो आस्ट्रेलिया भेज देंगे। बजाज ने आरोप लगाया कि ये झांसा देकर आरोपी उससे पासपोर्ट ले गए। आरोप है कि बजाज ने उनको रुपये तो दे दिए, लेकिन उनको आस्ट्रेलिया नहीं भेजा गया।
विज्ञापन
कुछ समय बाद पता चला कि जो गाड़ी गौरव ने प्रमोद बजाज को दी थी, वह उसके नाम नहीं थी। प्रमोद बजाज ने अपनी शिकायत में बताया कि इससे पहले यह लोग मुझे ठगने की सोच के साथ मुझसे 25 लाख 16 हजार रुपये ले चुके थे। इसके अलावा यह भी आरोप है कि बजाज को फिर से इन लोगों ने झांसे में लेकर कार भी वापस ले ली थी। प्रमोद बजाज ने आरोप लगाया है कि जब भी वे पैसे की मांग करते हैं तो दोनों आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
इनेलो प्रवक्ता प्रमोद बजाज की शिकायत पर पंचकूला निवासी दो लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल दोनों की गिरफ्तारी नहीं हुई, लेकिन टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही इस मामले को सुलझा लिया जाएगा।
सुरेंद्र सिंह, एसएचओ, सिटी थाना, फतेहाबाद।