{"_id":"a437f6e88e4a65fe49114c26e56dd9e0","slug":"crime-news-hindi-news-953","type":"story","status":"publish","title_hn":"साधनवास में भाभी का हत्यारोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साधनवास में भाभी का हत्यारोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
Updated Sat, 23 Jan 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव साधनवास में चाकू घोंप कर भाभी की हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर जहां हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। वहीं, हत्या में प्रयुक्त किए औजार को बरामद करने के लिए निशानदेही कराई जाएगी।
गांव साधनवास में गत 19 जनवरी की दोपहर को 27 वर्षीय काका सिंह की अपनी 35 वर्षीय भाभी अनिता के साथ मामूली बात पर झगड़ा हो गया था। काका सिंह ने तैश में आकर वहां रखे चाकू से अनिता की छाती पर वार कर दिया। अनिता का ससुर रामफल उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाने लगा, लेकिन अनिता ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतका के पति जसबीर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने काका सिंह पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था। वीरवार शाम को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान आरोपी काका सिंह ने पुलिस को बताया कि वह और उसका बड़ा भाई एक ही चाहर दीवारी में अलग-अलग घरों में रहते हैं। घटना वाले दिन कपड़े धोने पर उसका पानी उसके घर की ओर चला गया। इस पर उसका उसकी भाभी के साथ झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि उसने तैश में आकर हाथ में आए चाकू से उस पर वार कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई।
जाखल पुलिस थाना प्रभारी हरबंस लाल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ कर हत्या में प्रयुक्त औजार की बरामदगी करवाई जाएगी।