फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   crime, hospital, without licance, hospital, arrest, fatehabad, harayana

बिना लाइसैंस चला रहा था अस्पताल, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मार किया काबू

Fri, 22 Jul 2016 12:28 AM IST
fatehabad
fatehabad Updated Fri, 22 Jul 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वीरवार सांय स्थानीय भाटिया कालोनी में छापा कर एक झोलाछाप डाक्टर को काबू किया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम में जिला ड्रग इंस्पेक्टर रमन श्योराण, डिप्टी सीएमओ डा. गिरीश और कई पुलिसकर्मी शामिल थे।
विज्ञापन



            मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि स्थानीय भाटिया कालोनी में डा. राहुल मेहता उर्फ पवन कुमार नामक व्यक्ति अपना अस्पताल चला रहा है जबकि उसके पास कोई डिग्री अथवा लाइसैंस नहीं है। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने छापा मारकर उक्त डाक्टर को काबू कर लिया। मौके पर पहुंची टीम ने जब डाक्टर से उसकी डिग्री और लाइसेंस दिखाने को कहा तो वो कुछ भी दिखा नहीं पाया। टीम ने अस्पताल में रखी सभी दवाइयां अपने कब्जे में लेकर जब्त कर ली।
विज्ञापन




विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि भाटिया कालोनी में एक झोलाछाप डाक्टर बिना डिग्री के प्रैक्टिस कर रहा है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मैने और ड्रग इंस्पेक्टर रमन श्योराण की टीम ने छापा मार कर कथित डाक्टर को काबू कर लिया है और अस्पताल में मौजूद दवाइयां काबू कर ली हैं । पुलिस विभाग को पत्र भेजकर इस झोलाछाप् डाक्टर के खिलाफ मामला दर्ज करने की सिफारिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. गिरीश, डिप्टी सिविल सर्जन, फतेहाबाद ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed