फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   crime

दुकानदार और रेहड़ी संचालक भिड़े, चले पत्थर व चाकू

Thu, 21 Jan 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Thu, 21 Jan 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
crime

शहर की हंस मार्केट में बुधवार दोपहर दुकान के सामने रेहड़ी व फड़ी लगाने को लेकर पुलिस की मौजूदगी में ही दुकानदार व रेहड़ी संचालक आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ा कि पुलिस के सामने ही दुकानदार व रेहड़ी वालों के बीच पत्थर व चाकू चले।

विज्ञापन


हमले में हंस मार्केट स्थित एक स्वीट्स संचालक राजेंद्र व रेहड़ी संचालक दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद गुस्साए दुकानदार दुकानें बंद कर शहर थाने में पहुंचे और इसके बाद एसपी ओपी नरवाल को शिकायत दी है।
विज्ञापन


शिकायत में दुकानदारों ने एसपी को कहा कि रेहड़ी वाले खुद ही चोट मारकर दाखिल हुए हैं। एसपी ने मामले में संज्ञान लेते हुए सिटी एसएचओ दिनेश कुमार को खुद जांच करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दोपहर 12 बजे बस स्टैंड चौकी के पुलिस कर्मी शिकायत पर हंस मार्केट से अतिक्रमण हटवा रहे थे। इस दौरान फुटेला स्वीट्स व उसके सामने रेहड़ी लगाकर बैठे ठाकर बस्ती के प्रवीन व उसका भाई दारा उनसे भिड़ गए। सिविल अस्पताल में दाखिल राजेंद्र ने बताया कि दुकान के सामने रेहड़ी लगाकर बैठे प्रवीन व दारा उसे कई दिन से धमकियां दे रहे थे। इस संबंध में उसने बस स्टैंड चौकी में शिकायत दी थी।

आरोप है कि सुबह बस स्टैंड चौकी के पुलिसकर्मी दुकान के लगी रेहड़ियां हटवा रहे थे तो प्रवीन, दारा, उसका एक अन्य भाई व 10-15 लोगों ने यह कहकर हमला कर दिया कि पुलिसकर्मियों को तूने बुलाया है। आरोपी दुकान में घुसकर चाकू व पत्थर मारकर फरार हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष के प्रवीन व दारा ने बताया कि स्वीट्स संचालक उनसे रेहड़ी लगाने के बदले छह हजार रुपये मांग रहे थे। जब उन्होंने विरोध किया तो चाकू से हमला कर दिया।

घटना के बाद काफी संख्या में हंस मार्केट के दुकानदार एकत्र हो गए और दुकानें बंद कर थाने में पहुंचे। वहां एसएचओ के मौजूद न होने पर एसपी ओपी नरवाल के पास पहुंच गए। यहां दुकानदारों ने कहा कि रेहड़ी लगाने वाले दादागिरी करते हैं। पहले उन्होंने दुकानदार राजेंद्र फुटेला पर खुद हमला किया और उसके बाद खुद चाकुओं से चोट मारकर अस्पताल में दाखिल हो गए ताकि मामले को दबा सके। एसपी ने तुरंत प्रभाव से एसएचओ को जांच के आदेश दिए और कहा की वह खुद इस मामले की जांच कर रिपोर्ट दें।

कई बार भिड़ चुुके हैं दुकानदार व रेहड़ी संचालक
शहर का हंस मार्केट सबसे खुली है, लेकिन सब्जी की रेहड़ियां व फड़ी लगने के कारण सड़के बिल्कुल संकरी हो जाती हैं। कुछ दुकानदार खुद के लालच में रेहड़ियां व फड़ी लगवाते हैं और इसकी एवज में किराया वसूलते हैं। चार महीने पहले भी एक दुकानदार रेहड़ी संचालक ने हमला कर दिया था। उस दौरान दुकानदारों ने दुकानें बंद कर हंगामा किया था, लेकिन हालात एक दिन भी नहीं सुधरे।


क्या कहते हैं अधिका
री
हंस मार्केट के दुकानदार मेरे पास आए थे और कह रहे थे कि रेहड़ी वाले ने पहले दुकानदार पर हमला कर फिर खुद को चोट मारी है। इस मामले में एसएचओ को तुरंत कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। यह भी कहा है कि रेहड़ी वालों को जहां पर जगह दी गई है, वहीं पर खड़ा करवाएं ताकि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था न बिगड़े।
ओपी नरवाल, पुलिस अधीक्षक फतेहाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed