फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   crime, fatehabad, kidnap, auto center, shopkeeper harayana

आटो सेंटर के मालिक का दिनदिहाड़े अपहरण

Sat, 23 Jul 2016 11:29 PM IST
fatehabad
fatehabad Updated Sat, 23 Jul 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
crime, fatehabad, kidnap, auto center, shopkeeper  harayana
अपहृत सुरेंद्र का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

टोहाना रोड पर जग्गुराम स्टील इंड्रस्टीज के सामने आटो सेंटर के मालिक का अज्ञात चार व्यक्तियों ने शनिवार को दिन दिहाड़े अपहरण किया गया। अपहरण कर्ता कार से आए थे। अपहर्ताओं ने 40 वर्षीय सुरेंद्र उर्फ रिंकू धींगड़ा को गाड़ी के पास बुलाया फिर जबरदस्ती कार में डालकर ले गए। संयोगवंश वहां पर एक बच्चे ने उक्त घटना क्रम को देख लिया। इसके बाद बच्चे ने एक ऑटो वर्कर्स के संचालक महेंद्र शर्मा को सूचना दी। महेेंद्र शर्मा ने धींगड़ा परिवार को घटना के बारे में जानकारी दी।

अपहरण की सूचना शहर में आग की तरह फैल गई। एसएचओ बिमला देवी भारी पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंची। उन्होंने दुकानों के आसपास लगे सीसी टीवी कैमरों की फुटेज से जानकारी लेनी शुरू कर दी। अपहरण की सूचना मिलने के बाद जिला पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। एएसपी गंगाराम पूनिया के अतिरिक्त भारी फोर्स भूना की सड़कों पर दौड़ती रही। मगर अपहर्ताओं का कोई भी देर शाम तक सुराग नहीं लगा था। इधर धींगड़ा के घर कोहराम मचा है। रिंकू के छोटे भाई अनुराग की शिकायत पर अज्ञात अपहरणकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


बच्चे से हो गया खुलासा  
ऑटो सेंटर सूनसान जगह पर है, जहां पर कोई भी चहल-पहल नहीं रहती। इसका फायदा अपहरण कर्ताओं ने आसानी से उठा लिया। अगर बैजलपुर के बच्चे इंद्र सिंह ने अपहरण की घटना को नजरअंदाज कर देता, तो धींगड़ा परिवार के लिए चिंता बढ़ सकती थी। लेकिन बच्चे के कारण हाथों हाथ अपहरण की वारदात सामने आ गई। पुलिस ने भी हरियाणा में वायरलेस बीटी से अलर्ट कर दिया है। फतेहाबाद सीआईए के नेतृत्व में तीन टीम गठित करके अलग-अलग दिशा में कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीनी विवाद भी हो सकता है
रामलीला ग्राउंड निवासी सुरेंद्र उर्फ रिंकू की जमीन महम में करोड़ों रुपये की है। महम में रिंकू का चाचा नरेंद्र उर्फ बाबा वहां पर रहता है। इसको लेकर उसको कई बार धमकियां भी मिल चुकी हैं। जिससे आशंका व्यक्त की जा रही है उक्त जमीनी विवाद को लेकर सुरेंद्र उर्फ रिंकू का अपहरण किया होगा।

भूना एसएचओ बिमला देवी ने इस बात की पृष्टि करते हुए बताया कि पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है। रिंकू के छोटे भाई अनुराग ने महम में जमीनी विवाद को लेकर अपहरण किया जाने की जानकारी दी है। क्योंकि रिंकू के नाम महम में जमीन है। पुलिस अपहरणकर्ताओं की तलाश में मोबाइल फोन के लोकेशन के अनुसार कार्रवाई में जुटी है।



दो बच्चे हैं रिंकू के
अपहरण का शिकार हुआ सुरेंद्र उर्फ रिंकू के घर घटना के बाद से ही कोहराम मचा है। रिटायर टीचर रिंकू की मां का रो-रोकर बुरा हाल बना है। पत्नी और उसके दो बच्चे भी घटना के बाद से रो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed