फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   crime, anmol, fatehabad, dimand, 50 laks, harayana

अनमोल हमारे पास है, छुड़ाना चाहते हो तो 50 लाख का इंतजाम कर लो

Thu, 21 Jul 2016 11:31 PM IST
fatehabad
fatehabad Updated Thu, 21 Jul 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
crime, anmol, fatehabad, dimand, 50 laks, harayana
अपहृत छात्र अनमोल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
समीपवर्ती गांव पिरथला में बुधवार रात 15 वर्षीय छात्र अनमोल का अपहरण हो गया। अनमोल के पिता अशोक गांव में ही किराने की दुकान चलाते हैं। अपहरणकर्ताओं ने अनमोल के पिता से फोन पर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी है। मामले की सूचना मिलने पर टोहाना डीएसपी रविंद्र तोमर और सदर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे। लापता छात्र का चश्मा और मोबाइल फोन कवर पिरथला माइनर के किनारे मिले हैं। घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर एक बाइक भी नहर के अंदर मिली है।

गांव में दुकान चलाने वाले अशोक कुमार का बेटा अनमोल मंगलवार शाम 7.30 बजे मंदिर गया था। इस दौरान उसके पास दोस्त गुरमीत का फोन आया जिसने उसने उसे मोबाइल की चिप देने के लिए नहर किनारे बुलाया। बताया गया है कि अनमोल चिप लेने के लिए अपनी स्कूटी पर पिरथला माइनर के लिए निकला, लेकिन वापस घर नहीं लौटा। रात करीब आठ बजे उसे ट्यूशन पढ़ाने वाला अध्यापक घर पहुंचा तो अनमोल की मां ने उसके फोन पर कॉल किया। इस दौरान किसी ने भी फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन


अनमोल की मां द्वारा फोन करने के एक घंटे बाद अनमोल का फोन रिसीव हुआ और अपहरणकर्ता ने अनमोल के पिता से बात कराने को कहा। जब अशोक ने फोन लिया तो अपहरणकर्ता ने उसे बताया कि अनमोल उनके कब्जे में है। अगर छुड़वाना है तो 50 लाख रुपये का इंतजाम कर लो। वह परसों फिर फोन करेगा और फिरौती की रकम पहुंचाने का स्थान बताएगा। इस फोन आने के बाद अशोक कुमार ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। टोहाना सदर एसएचओ प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। अनमोल की कॉल डिटेल और लास्ट लोकेशन देखकर पुलिस ने उसके दोस्त गुरमीत को हिरासत में लेकर पूछताछ की। गुरमीत ने माना कि उसने चिप लेने के लिए अनमोल को बुलाया था, लेकिन उसके मुताबिक अनमोल उससे चिप लेकर चला गया था।


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नहर किनारे जब पुलिस ने आसपास के खेतों के किसानों से पूछताछ की तो वहां काम कर रहे किसानों ने बताया कि रात को दो युवक स्कूटी पर जा रहे थे। पीछे बैठे युवक ने मुंह पर साफा बांध रखा था। पुलिस को नहर किनारे लापता छात्र का चश्मा और मोबाइल कवर मिला है, लेकिन स्कूटी का सुराग नहीं लगा है। छात्र का मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है।



सदर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने लापता छात्र के पिता की शिकायत पर अज्ञात के विरुद्ध अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सही दिशा में आगे बढ़ रही है और शीघ्र ही मामले का पटाक्षेप हो जायेगा। वहीं, पुलिस ने घटनास्थल पर नहर की छानबीन करने के लिए गोताखोर बुलवाए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed